ऐप पर पढ़ें
यूबीएस ने वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र को संकट से उबारने के लिए एक प्रयास तहत क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है। स्विस अधिकारियों ने इसकी घोषणा की है। यह कदम विश्वास के संकट से गुजर रहे क्रेडिट सुइस के लिए यह संजीवनी होगी। वित्त मंत्री ने चेतावनी दी है कि विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण बैंक के दिवालिया होने से वित्तीय बाजारों के लिए घातक परिणाम हो सकते हैं।
स्विस सेंट्रल बैंक ने कहा है कि वह यूबीएस और क्रेडिट सुइस के लिए आवंटित तरलता सहायता में 100 बिलियन स्विस फ़्रैंक यानी करीब 108 अरब डॉलर के साथ विलय किए गए बैंक को पर्याप्त लिक्विडिटी उपलब्ध कराएगा।
यह भी पढ़ें: संकट में घिरे क्रेडिट सुइस को UBS से मिलेगी संजीवनी! शेयर में रिकवरी
स्विस फाइनेंशियल मार्केट सुपरवाइजरी अथॉरिटी (फिनमा) ने आश्वासन दिया है कि दोनों बैंकों की सभी व्यावसायिक गतिविधियां बिना किसी प्रतिबंध या रुकावट के जारी रह सकती हैं। वहीं, यूएस फेडरल रिजर्व और ब्रिटिश प्रूडेंशियल रेगुलेशन अथॉरिटी सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्राधिकरणों के साथ समन्वय करेगा।