ऐप पर पढ़ें
हिंदुस्तान जिंक ने हर शेयर पर 1300 पर्सेंट अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यानी, कंपनी शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर 26 रुपये का डिविडेंड देगी। चालू वित्त वर्ष में यह चौथा मौका है, जब हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) अंतरिम डिविडेंड दे रही है। हिंदुस्तान जिंक ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान ऐसे समय में किया है, जब उसकी पैरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज अपना कर्ज चुकाने के लिए फंड जुटाने में लगी है।
डिविडेंड पर 32000 करोड़ रुपये का खर्च
हिंदुस्तान जिंक अभी अनाउंस किए गए अंतरिम डिविडेंड पर 10983 करोड़ रुपये खर्च करेगी। चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने अब तक 75.50 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। यानी, चालू वित्त वर्ष में कंपनी डिविडेंड पर करीब 32000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे पहले, हिंदुस्तान जिंक के शेयर 30 जनवरी 2023 को एक्स-डिविडेंड पर थे। उस समय कंपनी ने हर शेयर पर 13 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। इससे पहले, कंपनी ने हर शेयर पर 15.50 रुपये और 21 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था।
यह भी पढ़ें- 5 हिस्सों में बंटेगा स्टॉक, खबर आते ही शेयर खरीदने की मची लूट! 2 दिन से लग रहा है अपर सर्किट
वेदांता को 7132 करोड़ रुपये और LIC को 296 करोड़ का फायदा
हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, वेदांता को चौथे अंतरिम डिविडेंड से करीब 7132 करोड़ रुपये की कमाई होगी। वहीं, सरकारी कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को करीब 296 करोड़ रुपये का फायदा होगा। वेदांता लिमिटेड के पास हिंदुस्तान जिंक के 2743154310 शेयर हैं। वहीं, LIC के यूलिप ग्रोथ फंड के पास हिंदुस्तान जिंक के 114142717 शेयर हैं। डिविडेंड अनाउंसमेंट के बाद हिंदुस्तान जिंक के शेयर करीब 5 पर्सेंट चढ़कर 325.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 34% का फायदा करवा सकता है यह IPO! ₹33-35 दाम, आज भी निवेश का मौका
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।