ऐप पर पढ़ें
टाटा समूह की रिटेल कंपनी Trent लिमिटेड के बोर्ड की मीटिंग होने वाली है। मीटिंग में कई प्रस्ताव पर मंथन होगा और मंजूरी दी जाएगी। इसके तहत एक प्रस्ताव डिविडेंड का भी है। वहीं, Trent के शेयर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश हैं।
कब होगी बोर्ड मीटिंग: Trent लिमिटेड ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की मीटिंग 27 अप्रैल 2023 को होने वाली है। इस मीटिंग में 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी के वित्तीय परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही डिविडेंड के भी मंजूरी मिलने की संभावना है।
ब्रोकरेज ने क्या कहा: शेयरखान by BNP पारिबा के मुताबिक Trent लिमिटेड के शेयर में तेजी आने वाली है। इसका टारगेट प्राइस 1550 रुपये तय किया गया है। ब्रोकरेज ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। अभी शेयर की कीमत 1361.25 रुपये है। इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर क्रमशः 1571.00 रुपये और 52-सप्ताह का निम्न स्तर 983.70 रुपये है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 48,390 करोड़ रुपए है।
आपको बता दें कि Trent लिमिटेड एक प्रमुख रिटेल चेल कंपनी है। यह यह परिधानों, जूतों, एक्सेसरीज आदि की खुदरा बिक्री में लगी है। यह कंपनी 1952 में अस्तित्व में आई थी।