HomeShare Marketडिविडेंड की तारीख से पहले इन मल्टीबैगर शेयरों ने लगाई दौड़, 15%...

डिविडेंड की तारीख से पहले इन मल्टीबैगर शेयरों ने लगाई दौड़, 15% से ज्यादा चढ़े

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच गुरुवार को द्वारिकेश शुगर और EKI एनर्जी सर्विसेज के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट से ठीक पहले यह तेजी आई है। द्वारिकेश शुगर के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। कारोबार के आखिर में BSE में द्वारिकेश शुगर के शेयर 3.06 फीसदी की तेजी के साथ 143 रुपये पर बंद हुए। वहीं, EKI एनर्जी सर्विसेज के शेयरों में कारोबार के दौरान 15 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। कंपनी के शेयर गुरुवार को 11.24 फीसदी की तेजी के साथ 8,280 रुपये पर बंद हुए।

200% का डिविडेंड दे रही द्वारिकेश शुगर
द्वारिकेश शुगर के बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 200% का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। यानी, फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए कंपनी प्रति शेयर पर 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 8 अप्रैल 2022 फिक्स की है। कंपनी का कहना है कि डिविडेंड का भुगतान उन सभी इक्विटी शेयरहोल्डर्स को किया जाएगा, जिनका नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी में बेनेफिशियल ओनर्स के रूप में होगा।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल पर टैक्स की मार, महज 1.5 Km के फासले पर 17 रुपये सस्ता मिल रहा है तेल

संबंधित खबरें

EKI एनर्जी सर्विसेज ने एक साल में दिया 5600% का रिटर्न
इसी तरह EKI एनर्जी सर्विसेज के बोर्ड ने भी प्रति शेयर 200% का अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 8 अप्रैल 2022 फिक्स की है। द्वारिकेश शुगर और EKI एनर्जी सर्विसेज दोनों ही कंपनियों ने एक साल में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। एक साल में पीरियड में द्वारिकेश शुगर के शेयरों में 370 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। वहीं, EKI एनर्जी सर्विसेज के शेयरों में 5600 फीसदी की तेजी आई है।  

यह भी पढ़ें- 10 रुपये से कम के इन छोटे शेयरों का बड़ा कमाल, एक हफ्ते में ही कर दिए मालामाल
 

RELATED ARTICLES

Most Popular