HomeShare Marketडिपॉजिट करो, ज्यादा मुनाफा पाओ, ICICI Bank का निवेशकों को नया तोहफा

डिपॉजिट करो, ज्यादा मुनाफा पाओ, ICICI Bank का निवेशकों को नया तोहफा

अगर आप फिक्सड डिपॉजिट (FD) में बड़े पूंजी निवेश की सोच रहे हैं तो ICICI Bank एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ICICI Bank बड़े अमाउंट की एफडी पर अब ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक अब 2 करोड़ से 5 करोड़ तक की एफडी पर 6.05 पर्सेंट का ब्याज देगा। वहीं, प्रीमैच्योर विड्रॉल पर बैंक 3.50 से 6.15 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। दूसरी ओर वरिष्ठ नागरिकों को बैंक पहले से ही Golden Years FD scheme के तहत 5 साल के लिए एफडी करने पर अतिरिक्त 0.20 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। आरबीआई (RBI) के रेपो रेट में पिछले 3 महीनो में 1.40 पर्सेंट इजाफा करने के कारण कई बैंको ने एफडी की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ICICI Bank के अलग-अलग अमाउंट पर लागू नई ब्याज दरों के बारे में।

ICICI Bank की 2 से 5 करोड़ तक की एफडी रेट्स
2 से 5 करोड़ तक की एफडी (FD) के लिए  ICICI Bank की ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों और जनरल कैटेगरी के लिए एक समान है। ICICI Bank 29 अगस्त से 7 से 29 दिन की एफडी के लिए 3.50 पर्सेंट, 30 से 45 दिन के लिए 3. 60 पर्सेंट, 46 से 60 दन की एफडी के लिए 4 पर्सेंट जबकि 61 से 90 दिन की एफडी के लिए 4 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। दूसरी ओर बैंक 91 से 184 दिन की एफडी के लिए 5.25 पर्सेंट, 185 से 270 दिन की एफडी के लिए 5.50 पर्सेंट, 271 से 1 साल से कम की एफडी के लिए 5.70 पर्सेंट, 1 से 5 साल की एफडी के लिए 6.05 पर्सेंट, जबकि 5 से 10 साल की एफडी के लिए 5.90 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। 

यह भी पढ़ें-ऑनलाइन स्पेंडिंग पर 5% कैशबैक, SBI Card लाया ‘Cashback SBI Card’

5 से 500 करोड की एफडी रेट्स
बैंक 5 करोड़ से 5.10 करोड़ की पूंजी के लिए 3.50 पर्सेंट, 24.90 से 25 करोड़ की पूंजी के लिए 4.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, बैंक 5.10 करोड़ 500 करोड़ की एफडी के लिए 3.50 पार्सेंट से 6.15 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक 7 दिन से 10 साल के टेन्योर के लिए प्री-मैच्योर विड्रोल फैसिलिटी पर एफडी (FD) करने की सुविधा दे रहा है।

2 से 500 करोड़ की एफडी रेट्स
बैंक 25 से 100 करोड़ की एफडी पर 1 साल से 389 दिन के लिए 6.60 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, बैंक 7 दिन से 10 साल के लिए 2 करोड़ से 500 करोड़ रुपये की एफडी पर 3.50 पर्सेंट से 6.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। फिक्स डिपॉजिट (FD) पर बढ़ी हुई ब्याज दर 29 अगस्त से प्रीमैच्योर विड्रॉल फैसिलिटी के लिए लागू है।

यह भी पढ़ें-20000 डॉलर की रेंज में Bitcoin; ईथर, डॉगकॉइन और शीबा इनु की कीमतों में तेजी

प्रीमैच्योर विड्रॉल पर जुर्माना
बैंक 5 करोड़ से कम की एफडी पर 1 साल से कम समय में प्रीमैच्योर विड्रॉल पर 0.5 पर्सेंट की पेनल्टी लगाएगा। वहीं, बैंक 1 साल से ऊपर के सभी समयावधि पर किए गए प्रीमैच्योर विड्रॉल पर 1 पर्सेंट की पेनल्टी लगाएगा। दूसरी ओर बैंक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी पर 1 साल से कम में किए गए प्रीमैच्योर विड्रॉल पर 0.50 पर्सेंट का पेनल्टी लगाएगा। जबकि 5 करोड़ रुपये की एफडी पर 5 साल के बाद किए गए प्रीमैच्योर विड्रॉल पर सबसे ज्यादा 1.5 पर्सेंट का पेनल्टी लगेगा।

यह भी पढ़ें-2500 रुपये के पार जाएगा केमिकल स्टॉक का भाव, अभी खरीदे तो तगड़ा फायदा

सीनियर सिटीजन गोल्डन ईयर FD इंटरेस्ट रेट्स
Bank ने कहा है कि अब वह 0.20 पर्सेंट का अलग से ब्याज देगा। यह ब्याज हाल ही में बैंक द्वारा दिए गए 0.50 पर्सेंट अतिरिक्त ब्याज से अलग होगा। निवेशकों को बैंक की यह ब्याज दर फ्रेश एफडी पर मिलेगी, जो 19 अगस्त से लागू है।

RELATED ARTICLES

Most Popular