HomeShare Marketडाॅलर के मुकाबले निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, एक डाॅलर इतनी हुई कीमत 

डाॅलर के मुकाबले निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, एक डाॅलर इतनी हुई कीमत 

Dollar vs Rupees: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने के चलते रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले टूटकर दिन के कारोबार के अब तक के सबसे निचले स्तर 77.81 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.74 पर खुला, फिर और गिरावट दर्ज करते हुए दिन के निचले स्तर 77.81 पर आ गया।

यह भी पढ़ें: अगर विप्रो के शेयर में लगाए होते 10,000 रुपये तो आज होते 899 करोड़ के मालिक
     
रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर 10 पैसे की तेजी के साथ 77.68 पर बंद हुआ था। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत गिरकर 123.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।
     
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,484.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular