HomeShare Marketट्रेन से कर रहे हैं सफर? इससे अधिक हुआ सामान तो देना...

ट्रेन से कर रहे हैं सफर? इससे अधिक हुआ सामान तो देना होगा भारी जुर्माना

अमूमन जब आप आप हवाई जहाज से यात्रा करते हैं तो आप सफर के लिए सिर्फ कुछ किलोग्राम तक के सामान को फ्री में साथ ले जा सकते हैं। सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को उसके लिए टिकट के अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होता है। यही नियम ट्रेन से यात्रा करने के दौरान भी लागू रहता है। अगर यात्री तय सीमा से अधिक सामान अपने साथ लेकर यात्रा करते हैं तो उन्हें जुर्माना देना होगा। आइए जानते हैं कि एक यात्री अपने साथ कितना सामान ट्रेन की यात्रा के दौरान मुफ्त साथ ले जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो मार्केट का बुरा हाल, BitCoin की तेजी नहीं रह पाई बरकरार

इससे अधिक सामान साथ होने पर देना होगा शुल्क 

ऐसे रेल यात्री जिनका टिकट एसी फर्स्ट क्लास में है वो अपने साथ 70 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर एसी सेंकेड क्लास से यात्रा कर रहे हैं तब आप 50 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं। वहीं, ऐसे यात्री जिनका टिकट एसी थर्ड क्लास में वे 40 किलोग्राम तक सामान मुफ्त साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं। वहीं, स्लीपर क्लास के यात्री 40 किलोग्राम और सेंकेड क्लास के यात्री 35 किलोग्राम तक का सामान अपने साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं। इसका मतलब हुआ कि यात्री के पास अगर टिकट है तो उसे इतने किलोग्राम तक के सामान के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

संबंधित खबरें

इसके अलावा यात्री अपने साथ 100सीमी× 60सीमी× 25सीमी (लम्बाई × मोटाई × ऊंचाई) वाले सामान पैसेंजर कर्मपार्टमेंट में ले जा सकते हैं। इससे अधिक के मेसरमेंट वाले सामान के लिए यात्रियों को ब्रेक वैन बुक करना होगा। हालांकि, यह नियम पुराना है। मंत्रालय की तरफ से कोई नया  बदलाव नहीं किया गया है। 

बता दें, अगर निर्धारित वजन से ज्यादा वजन ले जाने पर  यात्रियों को बैगेज काउंटर पर अतिरिक्त भुगतान करना होगा। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो यात्रियों को 6 गुना तक जुर्माना देना पड़ सकता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular