HomeShare Marketटैक्स के अलावा जानिए EPFO से जुड़ी काम बातें, चेक करें डिटेल्स

टैक्स के अलावा जानिए EPFO से जुड़ी काम बातें, चेक करें डिटेल्स

EPFO की तरफ से इस महीने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया गया था जोकि निवेशकों के लिए एक बड़ा झटका था। ऐलान के बाद अब EPFO की तरफ से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर घटाकर 8.1% कर दिया गया है। पहले यह 8.5% था। लेकिन कई ऐसी बातें हैं EPFO से जुड़ी हुई जिसे हम नहीं जानते हैं। जिसकी वजह से कई बार निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी बातें – 

1 अप्रैल 2021 से पहले EPF पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्स फ्री था। लेकिन उसके बाद कई क्लास तय कर दिए गए हैं। जिसपर निवेशकों को टैक्स देना होता है। नए नियमों के अनुसार 2.50 लाख रुपये तक का सालाना निवेश टैक्स फ्री रहेगा। एक्सपर्ट बलवंत जैन कहते हैं कि 2.50 लाख रुपये से अधिक पर ब्याज देना होगा। अगर नियोक्ता की तरफ से कोई योगदान नहीं दिया जाता है तो यह सीमा 5 लाख रुपये की हो जाएगी। बता दें, इस सीमा के अंदर EPFO के 93% निवेशक आ जाते हैं। 

यह भी पढ़ेंःLIC पाॅलिसी होल्डर्स के लिए बड़ी अपडेट, जल्दी करें नहीं तो हाथ से निकल जाएगा मौका; अंतिम तारीख है नजदीक

कौन कितना करता है निवेश? 

यहां 12% का निवेश नियोक्ता की तरफ से और 12% का निवेश कर्मचारी की तरफ से किया जाता है। नियोक्ता के निवेश का 8.33% ईम्पलायीज पेंशन स्कीम में ट्रांसफर कर दिया जाता है। साथ ही इस पर कोई ब्याज भी नहीं मिलता है। क्योंकि यह एक ऐसी प्रक्रिया का हिस्सा होता जिसमें निवेशक और नियोक्ता का काॅन्ट्रीब्यूशन जरूरी होता है। यही वजह है कि लम्बे समय में यह योजना काफी फायदेमंद साबित होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular