HomeShare Marketटैक्स की बचत के साथ तगड़ी कमाई भी, महज इतने साल में...

टैक्स की बचत के साथ तगड़ी कमाई भी, महज इतने साल में मिला 14.55 लाख रुपये रिटर्न 

Tax Saving Mutual Fund : इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम या ELSS म्युचुअल फंड एक बेस्ट इंवेस्टमेंट माना जाता है। जहां शानदार रिटर्न के साथ टैक्स की बचत भी होती है। इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार 80C के तहत एक निवेशक एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये की टैक्स की बचत का क्लेम कर सकता है। ऐसे में जो निवेशक टैक्स की बचत के साथ शानदार रिटर्न चाहते हैं उनके म्युचुअल फंड एक बेहतर विकल्प हो सकता है। Union Long Term Equity Fund इसका एक बेहतर उदाहरण है। आइए जानते हैं कि इस फंड में कितना रिटर्न मिला है 2 जनवरी 2013 से अबतक – 

यह भी पढ़ेंः खुशखबरी: सप्ताहभर में सोने के दाम में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, चेक करें रेट्स

SIP कैलकुलेटर क्या कहता है? 

पिछले एक साल के दौरान Union Long Term Equity Fund के जरिए SIP निवेशकों को वार्षिक रिटर्न 10 प्रतिशत और 5.36  प्रतिशत Absolute रिटर्न मिला है। वहीं, 2 साल में इस फंड के जरिए वार्षिक रिटर्न 31% और Absolute रिटर्न 34% मिला है। अगर हम 3 साल की बात करें Union Long Term Equity Fund में वार्षिक रिटर्न 25.50% और Absolute रिटर्न 45% मिला है। 

Value Research वेबसाइट के अनुसार अगर कोई निवेशक 10 हजार रुपये हर महीने का निवेश इस स्कीम में करता है तो एक साल बाद 1.26 लाख रुपये हो गया। 3 साल पहले से किया गया यही निवेश अब बढ़कर 5.20 लाख रुपये हो गया। वहीं, 7 साल पहले जिस किसी निवेशक ने इस फंड पर भरोसा जताया होगा आज उसका रिटर्न बढ़कर 14.55 रुपये हो गया होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular