HomeShare Marketटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: ₹5 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री,...

टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: ₹5 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री, 9 साल बाद बदलाव की तैयारी!

ऐप पर पढ़ें

Budget Expectations 2023: इस साल का बजट 2023-24 टैक्सपेयर्स के लिए राहत भरा हो सकता है। खबर है कि सरकार सैलरीड क्लास वालों के लिए जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Filing) करते हैं उन्हें कुछ राहत दे सकती है। दरअसल, IANS ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार 2023-24 के आगामी बजट में आयकर छूट की सीमा मौजूदा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है। 

वर्तमान में क्या है स्लैब?
बता दें कि अगर यह फैसला लिया जाता है  तो टैक्सपेयर्स को अधिक डिस्पोजेबल आय हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि इससे खपत को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे आर्थिक सुधार भी हो सकता है। सूत्रों ने आगे कहा कि इस कदम से निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।  बता दें कि वर्तमान में, आय की अधिकतम राशि 2.5 लाख रुपये जिसपर कोई टैक्स नहीं लगता। 60-80 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों के मामले में, यह 3 लाख रुपये और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 लाख रुपये है।  आपको बता दें कि सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को सालाना इनकम पर ज्यादा राहत मिलती है।

2.5 लाख तक की सालाना इनकम: जीरो टैक्स स्लैब
2.5-5 लाख तक की सालाना इनकम : 5% का टैक्स स्लैब
5-10 लाख तक की सालाना इनकम : 20% का टैक्स स्लैब
10 लाख से ज्यादा की सालाना इनकम : 30% का टैक्स स्लैब

यह भी पढ़ें- IPO हो तो ऐसा: 5 दिन में ही 1 लाख का बना ₹2.40 लाख, लिस्टिंग बाद से हर दिन लग रहा अपर सर्किट

9 साल बाद बदलाव की तैयारी
बता दें कि सरकार ने आखिरी बार  साल 2014 में आयकर की सीमा में बदलाव किया था। उस सयम 2 लाख की ल‍िम‍िट को बढ़ाकर ढाई लाख कर द‍िया गया था। यह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल का पहला आम बजट था। अब साल 2023 में मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करने वाली है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी, 2023 को 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने की उम्मीद है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular