HomeShare Marketटीसीएस के रिजल्ट के बाद ब्रोक्रेज फर्मों ने घटाया शेयर का टारगेट प्राइस

टीसीएस के रिजल्ट के बाद ब्रोक्रेज फर्मों ने घटाया शेयर का टारगेट प्राइस

TCS Target Price:  टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) मार्च तिमाही के नतीजे राजस्व और मार्जिन दोनों ही दलाल स्ट्रीट की उम्मीदों को पूरा करने में विफल रहे। इसके बाद ब्रोकरेज फर्मों ने टारगेट प्राइस में कटौती की है। नोमुरा ने टीसीएस के अपने टारगेट प्राइस को 2,850 रुपये से घटाकर 2,830 रुपये कर दिया है।एक अन्य ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 2,638 रुपए का लक्ष्य रखा है।

हालांकि,  मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने टीसीएस पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है। शेयर के लिए 3,860 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर टीसीएस 1.66 फीसद की गिरावट के साथ आज 3188.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।  इसका 52 हफ्ते का हाई 3710.05 रुपये और लो 2926 रुपये।

अन्य ब्रोक्रेज हाउस की राय

जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर 2,700 रुपये, सिटी ने 3,000 रुपये, जेफरीज ने 3,375 रुपये, सीएलएसए ने 3,550 रुपये, मॉर्गन स्टेनली ने 3,350 रुपये और बर्नस्टीन ने 3,560 रुपये का लक्ष्य रखा है।

इंफोसिस और टीसीएस के शेयर में खरीदारी का मौका, एक्सपर्ट्स बोले-होगा तगड़ा मुनाफा

कैसे रहे टीसीएस के नतीजे

टीसीएस का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में 14.8 फीसद बढ़कर 11,392 करोड़ रुपये रहा।कंपनी ने बुधवार को कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में यह 9,959 करोड़ रुपये था। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का राजस्व जनवरी-मार्च तिमाही में 16.9 फीसद बढ़कर 59,162 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में इसका राजस्व 50,591 करोड़ रुपये था।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि यह निकट अवधि के तकनीकी खर्च पर एक कमजोर मांग आउटलुक की उम्मीद करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी क्षेत्रीय बैंकों में हाल की घटनाओं ने उद्योगों के एक व्यापक समूह द्वारा खर्च पर अधिक सावधानी बरतने को प्रेरित किया है, विशेष रूप से अमेरिका में।

(डिस्‍क्‍लेमर: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular