टायर बनाने वाली कंपनी Ceat ने अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। पिछले 3 दिन में Ceat के शेयर भाव में 22 फीसद की तेजी दर्ज की जा चुकी है और यह 1700 रुपये के करीब पहुंच गया है। सोमवार को एनएसई पर यह 1689.35 के स्तर पर बंद हुआ।
अगर मार्केट के विशेषज्ञों की बात करें तो 19 में 4 ने Strong Buy और 5 ने Buy की सलाह दी है। वहीं, 5 एनालिस्टों ने होल्ड, एक ने Sell और 4 ने स्ट्रांग सेल की सलाह दी है।
मार्केट कैपिटल की बात करें तो 6,833 करोड़ रुपये पर रहा। पिछले 3 महीनों में स्टॉक में 87 फीसद से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं, पिछले एक महीने में लगभग 23 फीसद से अधिक की वृद्धि हुई है।
ये भी पढ़ें- मंगलवार को बड़ी राहत: यहां पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74 लीटर, चेक करें अपने शहर का रेट
क्यों उछल रहा है स्टॉक
उत्पादों की मांग, कच्चे माल की कीमतों में नरमी और क्षमता विस्तार जैसे कई मापदंडों पर मजबूत प्रबंधन टिप्पणी की वजह से सिएट के शेयर में तेजी आई है। कंपनी अगले पांच वर्षों में एबिटा मार्जिन के अंतर को कम करने की कोशिश में है। वहीं, कंपनी अगले महीने कीमतों में 1-1.5 फीसद की वृद्धि करने की भी सोच रही है। सिएट का श्रीलंका संचालन प्रॉफिटेबल है, लेकिन वॉल्यूम कम है।