शुक्रवार को स्टॉक मार्केट (Stock Market) में लगातार 8 दिन से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लगा था। ग्लोबल लेवल पर कमजोर स्थिति और मुनाफा वसूली की वजह से पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को गिरावट देखने को मिली। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स (Sensex) 415 अंक गिरकर 62,868.5 पर बंद हुआ और निफ्टी 116.4 अंक की गिरावट के साथ 18,696 अंक पर बंद हुआ था। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद बीएसई मिडकैप 0.8 प्रतिशत और स्मॉल कैप (Small Cap) इंडेक्स 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में स्टॉक मार्केट कैसा प्रदर्शन कर सकता है?
इस चर्चित आईपीओ के आने वाले हैं अच्छे दिन, एक्सपर्ट्स ने कहा 1300 रुपये तक जा सकता है भाव
मार्केट ओपनिंग को लेकर क्या हैं एक्सपर्ट्स के प्रिडिक्शन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्ठी कहते हैं, “विकली चार्ट में निफ्टी पॉजटिव कैंडल अपर शैडो बना रहा है। 1-2 सत्रों को छोड़कर निफ्टी शार्ट टर्म और लॉन्ग टर्म में अप्रट्रेंड दिख सकता है। निफ्टी का तत्कालिक सपोर्ट 18,550 से 18,450 है।” वहीं, एलकेपी सिक्योरिटीज के सी टेक्निकल एनालिस्ट रुपक के अनुसार, “शार्ट टर्म में निफ्टी का रेंज 18,500 से 18,800 है।
इस साल दूसरी बार बोनस देने जा रही है ये कंपनी
एक्सपर्ट्स इन स्टॉक्स को लेकर हैं बुलिश
च्वाइस ब्रोकिंग के सुमित बगाडिया की पसंद
टेक महिंद्रा – स्टॉप लॉस – 1090 रुपये , टारगेट प्राइस 1135-150 रुपये
CONCOR स्टॉप लॉस – 760 रुपये और टारगेट प्राइस – 800-820 रुपये
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के रिसर्च सेक्शन के वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता की पसंद
टाटा स्टील – स्टॉप लॉस – 104 रुपये और टारगेट प्राइस 120 रुपये
ओएनजीसी – स्टॉप लॉस 132 रुपये और टारगेट प्राइस 152 रुपये
300 रुपये के करीब हो सकती है इस कंपनी की लिस्टिंग, आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)