HomeShare Marketटाटा स्टील के शेयरों में 2 महीने में 26% की गिरावट, क्या...

टाटा स्टील के शेयरों में 2 महीने में 26% की गिरावट, क्या निवेश का है ये सही समय? 

टाटा स्टील के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। NSE में यह स्टाॅक 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर 991.80 रुपये प्रति शेयर के करीब पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का स्टाॅक 15 रुपये प्रति शेयर की गिरावट के साथ 1010.65 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। NSE के 52 सप्ताह के न्यूयनतम स्तर 20 रुपये प्रति शेयर अधिक है। पिछले दो महीने के दौरान टाटा स्टील का यह शेयर 1357.90 रुपये से गिरकर 1010 रुपये के लेवल पर आ गया। यानी तब से अब तक करीब 26% की गिरावट देखने को मिली है। 

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे इन लोगों को लौटाना होगा पैसा, सरकार की तरफ से जारी हुआ आदेश

स्टाॅक मार्केट के एक्सपर्ट के अनुसार अभी इस स्टाॅक की कीमतों में और गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्टील एक्साइज ड्यूटी लगाने की वजह से उनका व्यापार प्रभावित हुआ है। ये कंपनियां पहले विदेशों से भी बिजनेस के जरिए मुनाफा कमा रही थी। इसके अलावा मानसून तेजी से बढ़ रहा है जिसकी वजह से मेटल प्रोडेक्ट की डिमांड में कमी देखने को मिलेगी। अगले दो तीन महीने का दौरान इस स्टाॅक की कीमतों में और गिरावट देखने को मिलेगी। 

SMC ग्लोबल सिक्योरिटिज के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ जैन कहते हैं, ‘टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट की वजह-  इंटरनेशनल मार्केट में स्टील की कीमतों में, भारत सरकार द्वारा  स्टील के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी लगाना, प्रोडक्शन का खर्च बढ़ना और मानसून की वजह से डिमांड का घटना प्रमुख है।’ सौरभ जैन कहते हैं इंटरनेशनल मार्केट में स्टील मर्चेंडाइज की कीमतों में 25% की गिरावटदेखने को मिली है। आगे यह गिरावट और देखने को मिलेगी। इसके अलावा टाटा स्टील को एक्सपोर्ट में तगड़ा नुकसान होगा। 

संबंधित खबरें

RELATED ARTICLES

Most Popular