HomeShare Marketटाटा ग्रुप से नितिन गडकरी की अपील, नागपुर आइए और सुविधाओं का...

टाटा ग्रुप से नितिन गडकरी की अपील, नागपुर आइए और सुविधाओं का लाभ उठाइए

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टाटा समूह को अपने गृहनगर नागपुर और आसपास के क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस शहर में इंफ्रा, जमीन की उपलब्धता और संपर्क जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

गडकरी ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को सात अक्टूबर को लिखे एक पत्र में कहा है कि स्टील, ऑटो, कंज्यूमर प्रोडक्ट, आईटी और एयरलाइन क्षेत्र की टाटा समूह की कंपनियां अपने निवेश के लिए नागपुर को चुन सकती हैं।

गडकरी ने गिनाए फायदे: पत्र में गडकरी ने कहा है कि मल्टी-मोडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट ऐट नागपुर (मिहान) एसईजेड और गैर-एसईजेड क्षेत्र में 3,000 एकड़ से अधिक जमीन है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में कई कंपनियों ने अपना आधार बनाया है। गडकरी के मुताबिक टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, वोल्टास, टाइटन इंडस्ट्रीज, बिग बास्केट जैसी टाटा समूह की सभी कंपनियां नागपुर में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकती हैं।

हाल ही में एन चंद्रशेखरन ने एक कार्यक्रम में कहा था कि टाटा समूह इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीलक और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाश कर रहा है और इसके लिए एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के साथ बातचीत चल रही है।

ये पढ़ें-निवेशकों को BoAt ने दिया झटका, IPO प्लान को आगे बढ़ाया, जानिए वजह

क्यों है अहम: बहरहाल, गडकरी द्वारा यह पत्र ऐसे समय लिखा गया है जब कई बड़ी परियोजनाएं महाराष्ट्र के हाथ से निकलकर गुजरात के पास जा रही हैं। फॉक्सकॉन-वेदांता गठजोड़ का 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश वाला सेमीकंडक्टर प्लांट महाराष्ट्र से गुजरात चला गया।

इसके बाद टाटा समूह और एयरबस के 22,000 करोड़ रुपये निवेश वाली विमान विनिर्माण परियोजना के भी महाराष्ट्र से गुजरात जाने की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular