HomeShare Marketटाटा ग्रुप की यह कंपनी निवेशकों को कर रही कंगाल, 41 दिन...

टाटा ग्रुप की यह कंपनी निवेशकों को कर रही कंगाल, 41 दिन में 50 फीसदी से अधिक गिर चुका है शेयर

TTML Share performance: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड यानी TTML के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा ग्रुप के इस स्टॉक से बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं, यही वजह है कि टीटीएमएल का शेयर (TTML share) इस साल 2022 (YTD) में अब तक 50.10 फीसदी से अधिक गिर चुका है। 

216.65 रुपये से गिरकर 108.10 पर पहुंचा शेयर
इस साल के कुल 41 कारोबारी सत्र में शेयर की कीमत आधी से भी कम रह गई है। 3 जनवरी 2022 को साल का पहला कारोबारी दिन था। इस दिन कंपनी के शेयर 216.65 रुपये प्रति स्तर पर थे और आज इसकी कीमत 108.10 रुपये पर आ गई। अब तक यह शेयर 108.55 रुपये तक गिर चुका है। बता दें कि आज 3 मार्च को एनएसई पर यह स्टॉक 4.97 फीसदी गिरकर 108.10 रुपये पर आ गया है। 

यह भी पढ़ें- 40 दिन में 600% तक का छप्परफाड़ रिटर्न: ये 10 पेनी स्टाॅक निवेशकों पर बरसा रहे धन

महीने भर में 30 फीसदी की गिरावट
अगर पिछले एक महीने की बात की जाय तो कंपनी के शेयर 108.10 रुपये तक गिर चुके हैं। एक महीने पहले 3 फरवरी को इस शेयर की कीमत 156.20 रुपये पर थी। इस दौरान यह शेयर 48.10 रुपये तक लुढ़क चुका है। वहीं, पांच कारोबारी सत्र में इस शेयर में 8.27% तक की तेजी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट, चांदी हुई महंगी, चेक करें लेटेस्ट रेट

क्या करती है यह कंपनी?
TTML, टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह कंपनी अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी वॉइस, डेटा सर्विसेज देती है। कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में कई बड़े नाम है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीते महीने कंपनी ने स्मार्ट इंटरनेट बेस्ड सर्विस कंपनियों के लिए शुरू की है। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि इसमें कंपनियों को फास्ट इंटरनेट के साथ क्लाउड बेस्ड सिक्योरिटी सर्विसेज और ऑप्टोमाइज्ड कंट्रोल मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत क्लाउड आधारित सिक्योरिटी है जिससे डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जो बिजनेस डिजिटल आधार पर चल रहे हैं, उन्हें इस लीज लाइन से बहुत मदद मिलेगी। इसमें हर तरह के साइबर फ्रॉड से सुरक्षा का इंतजाम इन-बिल्ट किया गया है, साथ में फास्ट इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है।

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)


 

RELATED ARTICLES

Most Popular