HomeShare Marketटाटा ग्रुप की कंपनी ने HDFC बैंक से मिलाया हाथ, लॉन्च होंगे...

टाटा ग्रुप की कंपनी ने HDFC बैंक से मिलाया हाथ, लॉन्च होंगे 2 क्रेडिट कार्ड

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने टाटा समूह की कंपनी Tata Neu के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत ग्राहकों के लिए दो- Tata Neu Plus HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड, Tata Neu Infinity HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए जाएंगे। अगर ग्राहक ऑनलाइन और इन-स्टोर दोनों तरह के खर्चों पर इस कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो न्यूकॉइन्स (1 न्यूकॉइन = 1 रुपया) का रिवार्ड मिलेगा। 

-ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से साझेदार टाटा ब्रांड्स से की गई हर खरीद पर टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2 प्रतिशत न्यूकॉइन मिलेगा। वहीं, टाटा न्यू इन्फिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर न्यूकॉइन 5 प्रतिशत मिलने वाला है।

75 गोल्ड लोन डेस्क: इसके साथ ही HDFC बैंक ने उत्तर प्रदेश में अपने शाखा नेटवर्क में 75 गोल्ड लोन डेस्क जोड़े हैं, जो अब ग्राहकों को गोल्ड लोन की सुविधा प्रदान करेंगे । 75 नए गोल्ड लोन डेस्क के साथ राज्य में 253 बैंक शाखाएं अब ग्राहकों को गोल्ड लोन की सुविधा दे सकेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular