TTML Share Price Today: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लि. (TTML) के शेयरों में एक साल पहले पैसा लगाने वाले निवेशक मालामाल हो गए हैं। एक साल में इस टेलीकॉम कंपनी टीटीएमएल ने 1207 फीसद का रिटर्न दिया है। यानी एक साल पहले जिसने भी एक लाख रुपये इसमें लगाए होंगे, उसका एक लाख 13 लाख 7000 रुपये हो गया होगा। क्योंकि, एक साल पहले इसकी कीमत 10.45 रुपये थी। बता दें 11 जनवरी को टीटीएमएल का शेयर अपने ऑल टाइम हाई 290.15 रुपये पर बंद हुआ था।
एक महीने पहले लोग हुए थे कंगाल
आठ मार्च को यह स्टॉक 93.40 रुपये पर आ गया था और आज अपर सर्किट (5.00%) के साथ एनएसई पर 183.75 रुपये पर है। बता दें यह स्टॉक 290.15 रुपये से 93.40 रुपये तक लुढ़कने के बाद पिछले कई सत्रों से अपर सर्किट के साथ कारोबार कर रहा है।
संबंधित खबरें
तीन साल में 6025 फीसद का रिटर्न
वैसे तो पिछले एक हफ्ते में इस स्टॉक ने 15.42 फीसद रिटर्न दिया है, लेकिन एक महीने पहले इसमें, जिसने भी पैसा लगाया होगा और आज तक इस स्टॉक में बना है, तो उसे 78.92 फीसद का रिटर्न मिल रहा है। हालांकि, 3 महीने पहले टीटीएमएल के शेयर खरीदने वाले अभी 19.21 फीसद के नुकसान में हैं, जबकि 3 साल में इसने 6025. फीसद का रिटर्न दिया है। यानी तीन साल पहले इस स्टॉक में एक लाख रुपये लगाने वाले निवेशकों का पैसा अब उछलकर 61.25 लाख हो गया है।
35921 करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल वाली टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशक करीब एक महीने पहले तक मायूस थे। कंपनी का तिमाही परिणाम आने के बाद इस स्टॉक में लगातार लोअर सर्किट लगता रहा।
छप्परफाड़ रिटर्न: अडानी पावर ने दिखाया पावर और टीटीएमएल कर रही मालामाल
बता दें टाटा टेलीसर्विसेज लि. (टीटीएमएल) ने समयोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये से संबंधित ब्याज को इक्विटी में बदलने के निर्णय के बाद यह स्टॉक बुरी तरह गिरा। इसके बाद कंपनी ने अपने इस निर्णय को रद्द कर दिया तो शेयर कुछ दिन उछला, लेकिन कंपनी को दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में 302 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की खबर आने के बाद से ही इसमें हर रोज लोअर सर्किट लगने लगा। एक साल पहले की तिमाही में 298 करोड़ का नुकसान हुआ था।
क्या करती है टीटीएमएल?
बता दें टीटीएमएल, टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह कंपनी अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी वॉइस, डेटा सर्विसेज देती है। कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में कई बड़े नाम है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीते महीने कंपनी ने स्मार्ट इंटरनेट बेस्ड सर्विस कंपनियों के लिए शुरू की है। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि इसमें कंपनियों को फास्ट इंटरनेट के साथ क्लाउड बेस्ड सिक्योरिटी सर्विसेज और ऑप्टोमाइज्ड कंट्रोल मिल रहा है।
टाटा समूह के इन तीन शेयरों से हुए तगड़ी कमाई, निवेशकों की किस्मत बदली
इसकी सबसे बड़ी खासियत क्लाउड आधारित सिक्योरिटी है जिससे डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जो बिजनेस डिजिटल आधार पर चल रहे हैं, उन्हें इस लीज लाइन से बहुत मदद मिलेगी। इसमें हर तरह के साइबर फ्रॉड से सुरक्षा का इंतजाम इन-बिल्ट किया गया है, साथ में फास्ट इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है।