HomeShare Marketटाटा ग्रुप की इस कंपनी ने ₹1 लाख के निवेश को बना...

टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने ₹1 लाख के निवेश को बना दिया 4 करोड़ रुपये, दिया 44,000% का छप्परफाड़ रिटर्न 

Multibagger stock: टाटा ग्रुप के शेयर (Tata group listed stock) पर हर कोई दांव लगाना चाहता है। शानदार रिटर्न देने के मामले में टाटा की कंपनियों (Tata companies share) के शेयरों का कोई जबाव नहीं है। आज हम आपको टाटा (TATA) की एक ऐसी कंपनी के स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। हम बात कर रहे टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर की। टाटा एलेक्सी के शेयर 21 साल में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) देकर चौंका दिया है।  

कभी 19.65 रुपये प्रति शेयर थी कीमत
Tata Elxsi Share प्राइस चार्ट पैटर्न के मुताबिक, टाटा के इस शेयर की कीमत 28 सितंबर 2001 को एनएसई पर 19.65 रुपये थी जो अब बढ़कर 8,660 रुपये हो गई। यानी पिछले 21 साल में इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को करीबन 43,971.25 पर्सेंट का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, 28 मार्च 2013 में इस शेयर की कीमत एनएसई पर 95.50 रुपये थी, जो अब 8,660 रुपये हो गई। इस अवधि में इस शेयर ने 8968.06 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।  पिछले पांच साल में यह शेयर 772.78 रुपये से बढ़कर 8,660 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गए। इस दौरान इसने 1,020.63% का रिटर्न दिया है। एक साल पहले 12 अप्रैल 2021 को यह शेयर एनएसई पर 2,916.75 रुपये पर थी। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से एक साल में इस शेयर ने 196.91% का रिटर्न दिया है। इस साल YTD में यह शेयर 47% का उछला है। पिछले एक महीने में इसमें 23.54% की तेजी देखी गई। 

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की इस दिवालिया कंपनी के शेयर पहुंचे 22 रुपये के पार, एक खबर के बाद शेयर खरीदने की मची होड़

संबंधित खबरें

निवेशकों हो गए मालामाल
Tata Elxsi के शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने 21 साल पहले इस शेयर में 19.65 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये लगाए होते और अब तक अपने निवेश को बनाए रखते तो आज उसे 4.40 करोड़ रुपये का फायदा होता। वहीं, अगर 9 साल पहले इस शेयर में 95.50 रुपये के हिसाब से किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम 90.68 लाख रुपये हो जाती। इसी तरह, पांच साल में एक लाख रुपये का निवेश 11.20 लाख रुपये हो गया होता। एक साल में 1 लाख का निवेश 2.96 लाख होता। 

यह भी पढ़ें- बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल ने नए रेट जारी, सबसे सस्ता पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये लीटर 

क्या करती है कंपनी?
टाटा एलेक्सी टाटा ग्रुप की कंपनी है। यह टाटा की इंजीनियरिंग रिसर्च और डेवलपमेंट करने वाली यूनिट है। यह कंपनी आईटी सॉफ्टवेयर क्षेत्र में भी एक सक्रिय मिडकैप कंपनी के तौर पर काम करती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular