टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के शेयर 290.15 रुपये से 93.40 रुपये तक लुढ़कने के बाद एक बार फिर उड़ान भरने लगे हैं। पिछले 3 सत्रों से इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहे थे। बता दें पिछले दिनों यह स्टॉक निवेशकों को लगातार कंगाल कर रहा था। टीटीएमएल के शेयरों के खरीदार नहीं मिल रहे थे और आज कोई बेचने को तैयार नहीं है। इस स्टॉक में आज 41,49,053 शेयर बिकने को तैयार हैं। शुक्रवार को बाजार खुलते ही टीटीएमएल का शेयर 5 फीसद के अपर सर्किट के साथ 108.25 रुपये पर पहुंच गया है।
टाटा टेलीसर्विसेज लि. (टीटीएसएल) ने समयोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये से संबंधित ब्याज को इक्विटी में बदलने के निर्णय के बाद यह स्टॉक बुरी तरह गिरा। इसके बाद कंपनी ने अपने इस निर्णय को रद्द कर दिया तो शेयर कुछ दिन उछला, लेकिन कंपनी को दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में 302 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की खबर आने के बाद से ही इसमें हर रोज लोअर सर्किट लगने लगा। एक साल पहले की तिमाही में 298 करोड़ का नुकसान हुआ था। बता दें 11 जनवरी को टीटीएमएल का शेयर अपने ऑल टाइम हाई 290.15 रुपये पर बंद हुआ था।
चुनाव नतीजों के बाद गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत
इतने उतार-चाढ़ाव के बावजूद इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीने में 208 फीसद का रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में यह अपने निवेशकों को 30 फीसद का नुकसान करा चुका है। अगर इस साल की बात करें तो यह अबतक 50 फीसद तक टूट चुका है। हालांकि एक साल पहले जिसने TTML भी इसमें पैसा लगाकर रखा है, वह अभी 651 फीसद के मुनाफे में है। 12 मार्च 2021 को टीटीएमएल के शेयर का मूल्य 14.40 रुपये का था।
क्या करती है टीटीएमएल?
बता दें टीटीएमएल, टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह कंपनी अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी वॉइस, डेटा सर्विसेज देती है। कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में कई बड़े नाम है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीते महीने कंपनी ने स्मार्ट इंटरनेट बेस्ड सर्विस कंपनियों के लिए शुरू की है। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि इसमें कंपनियों को फास्ट इंटरनेट के साथ क्लाउड बेस्ड सिक्योरिटी सर्विसेज और ऑप्टोमाइज्ड कंट्रोल मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत क्लाउड आधारित सिक्योरिटी है जिससे डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जो बिजनेस डिजिटल आधार पर चल रहे हैं, उन्हें इस लीज लाइन से बहुत मदद मिलेगी। इसमें हर तरह के साइबर फ्रॉड से सुरक्षा का इंतजाम इन-बिल्ट किया गया है, साथ में फास्ट इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है।