Multibagger stock: टाटा ग्रुप (Tata group) का ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली (Automotive Stampings & Assemblie) का शेयर अपने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। कंपनी के शेयर सालभर में 35 रुपये से बढ़कर 400 रुपये के पार पहुंच गया है, इस दौरान इसने अपने निवेशकों को करीबन 1,081 फीसदी से ज्यादा का जोरदार रिटर्न (Stock return) दिया है।
35.25 रुपये पर थे शेयर
टाटा ग्रुप का यह शेयर (Tata group stock) सालभर पहले 22 मार्च 2021 को 35.25 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर थे। यह अब बढ़कर 416.50 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गए। यानी सालभर में निवेशकों को 1,081.56% का रिटर्न मिला। छह महीने में यह शेयर 58.60 रुपये से बढ़कर 416.50 रुपये पर आ गया, इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 610.75% का रिटर्न दिया है। हालांकि, इस साल यह शेयर बिकवाली के दबाव में है और अब तक 39.70% गिर चुका है, वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र में यह 9.95 फीसदी भाग है।
यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी को मिलेगी बड़ी खुशखबरी: फ्यूचर ग्रुप उठाने जा रही यह कदम
1 लाख बन गए 11.81 लाख रुपये
अगर एक निवेशक इस शेयर में सालभर पहले 35.25 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम बढ़कर 11.81 लाख रुपये हो गए होते। वहीं, छह महीने में एक लाख रुपये का निवेश 7.10 लाख रुपये हो जाता।
यह भी पढ़ें- रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी, सबसे सस्ता फ्यूल 82.96 रुपये लीटर
क्या है कंपनी का कारोबार?
ऑटो सहायक फर्म मुख्य रूप से टाटा मोटर्स के लिए शीट-मेटल स्टैम्पिंग, वेल्डेड असेंबली और पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए मॉड्यूल बनाती है। इसके अलावा,यह कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को जनरल मोटर्स इंडिया, फिएट इंडिया, पियाजियो वाहन, अशोक लीलैंड, जेसीबी, Tata Hitachi और एमजी मोटर्स जैसी शीर्ष ऑटोमोबाइल कंपनियों को बेचती है।