ऐप पर पढ़ें
Tata Technologies IPO: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए कमाई का शानदार मौका आ रहा है। दरअसल, बहुत जल्द टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक और कंपनी का आईपीओ आ रहा है। हाल ही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोमलॉजीज (Tata Technologies IPO) ने इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च करने के लेकर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल की है। DRHP के मुताबिक, टाटा मोटर्स टाटा टेक्नोलॉजीज के 8,11,33,706 शेयर बेचना चाहती है, इसे ऑटो कंपनी ने 7.40 रुपए प्रति शेयर पर हासिल किए थे।
ग्रे मार्केट में बढ़ रहा है दाम
बाजार की उम्मीदों के अनुसार, Tata Technologies की मार्केट वैल्यू लगभग ₹18,000 से ₹20,000 करोड़ होने की उम्मीद है। इस बीच, टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ पर ग्रे मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है। बाजार जानकारों के मुताबिक, टाटा टेक्नोलॉजीज शेयर की कीमत ₹830 प्रति इक्विटी शेयर के आसपास कारोबार कर रही है। एक्सपर्ट का कहना है, “टाटा टेक्नोलॉजीज के गैर-सूचीबद्ध शेयर पहले ही ₹830 से अधिक हो गए हैं। जबकि आईपीओ का फाइनल प्राइस बैंड तय होना अभी बाकी ही है। इससे यह पता चल रहा है कि निवेशक इस शेयर में काफी दिलचस्पी लेंगे।”
यह
इतनी हो सकती है आईपीओ की कीमत
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ वैल्यूएशन के आधार पर अनलिस्टेड एरिना डॉट कॉम के संस्थापक अभय दोशी ने कहा, “टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ का प्राइस अंततः कंपनी द्वारा ही निर्धारित किया जाएगा। हालांकि, बाजार एनालिस्ट्स अपने संभावित मूल्यांकन का अनुमान लगाने के लिए KPIT Tech और Tata Elxsi के रूप में करीबी कंपनियों का उपयोग कर रहे हैं। क्रमशः 68x और 55x (TTM आधार) पर उनके वर्तमान P/E के आधार पर, यह अनुमान लगाया जाता है कि Tata Technologies का प्राइस ₹700 से ₹880 के बीच हो सकता है यदि हम लगभग ₹13 के उनके वार्षिक FY23 EPS को ध्यान में रखते हैं।”