Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाइटन (Titan) और टाटा मोटर्स (Tata motors) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी आई। इस तेजी का फायदा दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला को मिला और उनका नेटवर्थ लगभग ₹400 करोड़ बढ़ गया। यह सबकुछ शेयर बाजार की ओपनिंग बेल के केवल 15 मिनट में हुआ। कहने का मतलब है कि सिर्फ 15 मिनट में रेखा झुनझुनवाला ने टाटा की दो कंपनियों से ₹400 करोड़ कमा लिए।
शेयर में कितना उछाल
ट्रेडिंग के 15 मिनट में टाइटन शेयर की कीमत ₹2,598.70 के स्तर पर पहुंच गई, जो एनएसई पर ₹2,548.45 के अपने पिछले बंद के मुकाबले ₹50.25 प्रति शेयर ज्यादा है। इसी तरह, टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत 15 मिनट के भीतर ₹470.40 के स्तर पर पहुंच गई। पिछले बंद के मुकाबले शेयर में ₹32.75 प्रति शेयर की बढ़ोतरी हुई है।
₹1881 से टूटकर ₹154 पर आया यह शेयर, अब सरकार के एक संकेत के बाद लगातार चढ़ रहा भाव
रेखा झुनझुनवाला ने कितने कमाए
दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4,58,95,970 शेयर हैं, जो कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 5.17 प्रतिशत है। इसलिए, सोमवार के सत्र के पहले 15 मिनट में टाइटन के शेयर की कीमत में वृद्धि के बाद रेखा झुनझुनवाला की कुल संपत्ति में कुल वृद्धि लगभग ₹230 करोड़ (₹50.25 x 4,58,95,970) है।
टाटा मोटर्स से कितने कमाए
सोमवार को ओपनिंग बेल के पहले 15 मिनट में टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत में ₹32.75 की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला की शेयरहोल्डिंग 5,22,56,000 है, जो टाटा मोटर्स के शेयर या कंपनी का 1.57 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस लिहाज से रेखा झुनझुनवाला की कुल संपत्ति में वृद्धि लगभग ₹170 करोड़ (₹32.75 x 5,22,56,000) है।
बिकने को तैयार ₹2 शेयर वाली कंपनी, खरीदने की रेस में मुकेश अंबानी समेत 49 दिग्गज कंपनी, लगा सर्किट
इस तरह टाटा समूह के इन दो शेयरों से रेखा झुनझुनवाला ने लगभग ₹400 करोड़ (₹230 करोड़ + ₹170 करोड़) कमाए हैं। बता दें कि टाटा समूह की दोनों कंपनियों ने अब तक मार्च 2023 की तिमाही के लिए अपने संबंधित शेयरहोल्डिंग पैटर्न को फाइल नहीं किया है।