ऐप पर पढ़ें
Tata Motors share price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों ने इस साल अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देकर मालामाल किया है। इस साल टाटा मोटर्स के शेयर में 100% की तेजी आई है। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को 7% तक चढ़कर उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर आज 802.60 रुपये 52 वीक हाई पर पहुंच गए। इस साल जनवरी में इसकी कीमत 390 रुपये तक ही थी। सालभर में इस शेयर ने 103% का रिटर्न दिया है। इन तेज बढ़त के बावजूद, स्टॉक पर मध्यम से लंबी अवधि के लिए खरीद का रूझाना बना हुआ है। ब्रोकरेज के मुताबिक, टाटा के इस शेयर में अभी भी तेजी की संभावना है। कंपनी पर नज़र रखने वाले 35 एनालिस्ट्स में से 28 ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग दी है, तीन ने ‘Hold’ की सिफारिश की है।
क्या है टारगेट प्राइस
शेयरखान इस शेयर को लेकर सकारात्मक है। शेयरखान ने इस शेयर पर ₹840 का टारगेट प्राइस दिया है और इसे खरीदने की सलाह दी है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, इसका JLR (जगुआर लैंड रोवर) सेगमेंट वित्तीय वर्ष के शेष भाग में अच्छा प्रदर्शन करेगा, कर्ज में कमी आएगी और यात्री वाहन में EBITDA मार्जिन में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें- लिस्टिंग के साथ ही शेयरों को बेचने की लगी होड़, लगा लोअर सर्किट, ₹68 पर आया गया भाव
ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि मजबूत त्योहारी बिक्री ने पीवी सेगमेंट में उसके खुदरा वॉल्यूम का समर्थन किया है, जबकि उसे उम्मीद है कि घरेलू सीवी और पीवी कारोबार Q3FY24 की तुलना में Q4FY24 में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ब्रोकरेज के मुताबिक, टाटा मोटर्स की लंबी विकास की कहानी काफी उज्ज्वल दिख रही है क्योंकि कंपनी ने खुद को ईवी में स्थापित कर लिया है और हाइड्रोजन क्षेत्र में अपनी ताकत बना रही है।
₹55 से टूटकर ₹6 पर आया यह शेयर, अब खरीदने की मची लूट, इस खबर का असर!
शेयरों में तेजी की वजह
आपको बता दें कि ऑटो सेक्टर के शेयरों में बढ़त से भी टाटा मोटर्स को आगे बढ़ने में मदद मिली। दिन के दौरान निफ्टी ऑटो स्टॉक 1.69% बढ़कर 18,719.50 पर पहुंच गया था। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्सर्जन को कम करने के लिए भारत अगले सात सालों में 8 लाख डीजल बसों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने की योजना बना रहा है। इस कदम से इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश बढ़ने की भी संभावना है। बता दें कि टाटा मोटर्स देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं में से एक है।