टाटा ग्रुप के एक शेयर ने पिछले कुछ साल में लोगों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह शेयर टाइटन कंपनी (Titan Company) का है। टाइटन के शेयर पिछले कुछ साल में 2 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये के पार पहुंच गए हैं। टाइटन के शेयरों ने इस पीरियड में लोगों को 150000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। टाइटन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2767.55 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1827.15 रुपये है।
1 लाख रुपये के बना दिए 16 करोड़ रुपये से ज्यादा
टाइटन कंपनी (Titan Company) के शेयर 25 अक्टूबर 2001 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.57 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 29 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 2526.45 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने अक्टूबर 2001 को टाइटन कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 16.09 करोड़ रुपये होता। हमने अपने कैलकुलेशन में टाइटन कंपनी की तरफ से दिए गए बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट को शामिल नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- टमाटर 500 और प्याज 400 रुपये किलो, आलू पहुंचा 120, परेशान पाकिस्तान भारत से कर सकता है आयात
10 साल में कंपनी के शेयरों ने दिया ताबड़तोड़ रिटर्न
टाइटन कंपनी के शेयर 24 अगस्त 2012 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 221.95 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 29 अगस्त 2022 को बीएसई में 2526.45 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 11.38 लाख रुपये होता। पिछले 1 साल में टाइटन के शेयरों ने करीब 35 पर्सेंट का रिटर्न लोगों को दिया है। वहीं, पिछले 5 साल में टाइटन के शेयरों ने निवेशकों को 311 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- 100 रुपये के पार पहुंचा इस IPO का प्रीमियम, 30% पर हो सकती है कंपनी की लिस्टिंग
डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।