HomeShare Marketटाटा की यह कंपनी एक बार फिर देने जा रही डिविडेंड, निवेशकों...

टाटा की यह कंपनी एक बार फिर देने जा रही डिविडेंड, निवेशकों को मिल चुका है 300% का मल्टीबैगर रिटर्न

ऐप पर पढ़ें

Dividend stock: टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट (Trent share) अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देने जा रही है। कंपनी के बोर्ड मेंबर 27 अप्रैल 2023 को होने वाली अपनी आगामी बोर्ड बैठक में डिविडेंड पेमेंट के प्रस्ताव पर विचार और अप्रूवल करने जा रहा है। इसी दिन कंपनी के जनवरी से मार्च 2023 तिमाही नतीजे भी जारी किए जाएंगे। कंपनी के शेयर आज सोमवार को 1,362.45 रुपये पर पहुंच गए। 

कंपनी ने क्या कहा
डिविडेंड  भुगतान को लेकर भारतीय शेयर बाजार को सूचित करते हुए कंपनी ने कहा, “सेबी विनियम 2015 के विनिय 29 के अनुसार, यह आपको सूचित करना है कि निदेशक मंडल की एक बैठक कंपनी की बैठक गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी। इसमें  कंपनी के ऑडिट किए गए वित्तीय परिणामों (स्टैंडअलोन और समेकित) को जारी करने के अलावा डिविडेंड पर चर्चा और अप्रूवल भी शामिल है।”

 ₹121 के शेयर पर दिग्गज निवेशक ने लगाया बड़ा दांव, खरीदे 10 लाख शेयर, 14% चढ़ गया भाव

हर साल कंपनी देती है डिविडेंड
आपको बता दें कि साल 2022 टाटा समूह के इस शेयर ने दो मौके  पर डिविडेंड का ऐलान किया था। फरवरी 2022 में ₹0.60 प्रति शेयर अंतरिम लाभांश और मई 2022 में ₹1.10 अंतिम लाभांश दिया था। इसने साल  2021 में ₹0.60 प्रति शेयर का अंतिम लाभांश दिया और साल 2020 में ट्रेंट ने अपने शेयरहोल्डर्स को 1 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। 2005 से इस लाभांश स्टॉक ने 2006 को छोड़कर प्रत्येक साल में डिविडेंड  घोषित किया है। हालांकि, टाटा समूह के इस शेयर का बोनस शेयर जारी करने का कोई इतिहास नहीं है। वहीं,  सितंबर 2016 में इसने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट किया था। 

₹2 के इस शेयर में लगातार लग रहा अपर सर्किट, कंपनी पर दांव लगाने को तैयार अंबानी-अडानी

ट्रेंट के शेयर प्राइस हिस्ट्री
नवंबर 2022 में यह शेयर ₹1,566 प्रति शेयर के लाइफ टाइम हाई पर चढ़ने के बाद बिकवाली के दायरे में है। पिछले एक साल में, टाटा समूह के इस शेयर ने 10 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है, लेकिन पिछले छह महीनों में  इस शेयर में 1.50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, जबकि साल-दर-साल इसने अपने शेयरधारकों को एक प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में टाटा समूह के इस शेयर ने इस समय में 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular