HomeShare Marketटाटा की कंपनी को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा मुनाफा, 606% डिविडेंड...

टाटा की कंपनी को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा मुनाफा, 606% डिविडेंड देने का ऐलान

ऐप पर पढ़ें

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) को मार्च 2023 तिमाही में 201.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर टाटा एलेक्सी का मुनाफा 26 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले साल की मार्च तिमाही में टाटा एलेक्सी को 160.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। टाटा एलेक्सी के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 7001.85 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 10,760.40 रुपये है। 

टाटा एलेक्सी ने किया 606% डिविडेंड का ऐलान
टाटा एलेक्सी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हर शेयर पर 606 पर्सेंट डिविडेंड देना रिकमंड किया है। यानी, कंपनी हर शेयर पर 60.60 रुपये का डिविडेंड देगी। टाटा एलेक्सी का रेवेन्यू मार्च 2023 तिमाही में 23 पर्सेंट बढ़कर 838 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में टाटा एलेक्सी का रेवेन्यू 681.7 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा 249.5 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 221.2 करोड़ रुपये था। 

यह भी पढ़ें- एक खबर ने दिखाया असर, बर्गर किंग चलाने वाली कंपनी के शेयर 20% तक उछले

10 साल में कंपनी के शेयरों ने दिया 7000% का रिटर्न
टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयरों ने पिछले 10 साल में 7000 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 17 मई 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 97.35 रुपये के स्तर पर थे। टाटा एलेक्सी के शेयर 18 मई 2023 को बीएसई में 7001.85 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल पहले टाटा एलेक्सी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 71.92 लाख रुपये होता। 

यह भी पढ़ें- ₹20 के शेयर ने 1 लाख को बना दिया ₹13 करोड़, कंपनी देगी 500% डिविडेंड

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular