HomeShare Marketटाटा की कंपनी का एक फैसला और बुरी तरह बिखर गए शेयर,...

टाटा की कंपनी का एक फैसला और बुरी तरह बिखर गए शेयर, 3% की गिरावट

ऐप पर पढ़ें

सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को बाजार में तेजी के बीच टाटा की सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Nelco के शेयर बुरी तरह क्रैश हो गए। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत में 3 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 531 रुपये तक जा गिरा। Nelco की क्लोजिंग प्राइस 534.80 रुपये रही।

क्या है वजह: दरअसल, Nelco ने उपभोक्ताओं को निजी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस देने का आवेदन वापस ले लिया है। कंपनी की नई अंतरिक्ष नीति के तहत नए लाइसेंस के लिए आवेदन करने की योजना है। नई अंतरिक्ष नीति के दिशानिर्देशों की समीक्षा करने के बाद, कंपनी उपयुक्त परमिट के लिए आवेदन करने की योजना में है।

क्या कहते हैं अधिकारी: Nelco के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीजे नाथ ने बताया -कंपनी के पास देश में स्वीकृत सभी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस करने के लिए जरूरी लाइसेंस हैं और कंपनी नई अंतरिक्ष नीति की रूपरेखा के अलावा दूरसंचार नियामक ट्राई के परामर्श पत्र के जारी करने के बाद आवश्यक परमिट के लिए आवेदन करेगी। 

पीजे नाथ ने आगे कहा कि कंपनी में हम बड़े पैमाने पर सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस का विस्तार करना चाहते हैं। हमारे पास संपूर्ण सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस के लिए बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। हम बदलते और नियामक परिवेश के आधार पर विवेकपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं।

बता दें कि यह आवेदन ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन (जीएमपीसीएस) लाइसेंस के लिए था। यह लाइसेंसधारकों को भारत में सैटेलाइट फोन सेवाएं उपलब्ध कराने की अनुमति देता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular