HomeShare Marketटाटा की एक और कंपनी का आ रहा IPO, टाटा मोटर्स पर...

टाटा की एक और कंपनी का आ रहा IPO, टाटा मोटर्स पर दांव देगा बड़ा फायदा, शेयर खरीदने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट

जब से टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (Tata Technologies IPO) आने की बात सामने आई है, तब से टाटा मोटर्स के शेयर सुर्खियों में हैं। स्टॉक मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स इस बात को समझने में बिजी हैं कि टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का टाटा मोटर्स पर क्या असर होगा। आने वाले आईपीओ में टाटा मोटर्स, टाटा टेक्नोलॉजीज के 8,11,33,706 शेयर बेचना चाहती है। आईपीओ के ड्राफ्ट रेड हेयरिंग पेपर्स (DRHP) के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर 7.40 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे थे। 

टाटा मोटर्स के शेयर और टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO पर एक्सपर्ट बुलिश 
शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर और टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ दोनों पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि मार्केट अगले 2-3 महीने में पब्लिक इश्यू की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, अभी तक टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस बैंड अनाउंस नहीं हुआ है, लेकिन मार्केट को उम्मीद है कि टाटा मोटर्स को तगड़ा फायदा हो सकता है, क्योंकि टाटा मोटर्स ने 7.40 रुपये प्रति शेयर के दाम पर टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर खरीदे हैं। 

यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के चीन कनेक्शन पर विपक्ष दाग रहा था सवालों के गोले, चांग ने दिया यह जवाब

टाटा मोटर्स के शेयर खरीदने की सलाह
स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह है कि जो रिटेल इनवेस्टर्स टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें टाटा मोटर्स के शेयर खरीदना शुरू कर देना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निकट भविष्ट में टाटा मोटर्स के शेयर अपट्रेंड में रह सकते हैं। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ कैसे टाटा मोटर्स के शेयर प्राइस पर असर डालेगा, इस पर प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर का कहना है, ‘टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के अच्छा करने की उम्मीद है, क्योंकि पब्लिक इश्यू को टाटा जैसे बड़े ब्रांड का सपोर्ट है। पब्लिक इश्यू टाटा मोटर्स में कैश फ्लो लेकर आएगा, जो कि ऑटो कंपनी के मार्जिन और बैलेंस शीट को मजबूत करेगा।’

यह भी पढ़ें- 6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, EPFO ने ऊंचे रिटर्न के लिए निवेश नियम बदला

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ से टाटा मोटर्स को ऐसे होगा फायदा
अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस अभी फिक्स नहीं हुआ है, लेकिन यह तय है कि टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Tata Technologies IPO) का प्राइस उस रेट से कम से कम 4-5 गुना है, जिस पर टाटा मोटर्स ने टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर खरीदे हैं। ऐसे में टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ से टाटा मोटर्स को तगड़ा फायदा होगा।  

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का वैल्यूएशन 
टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (Tata Technologies IPO) कैसे टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए फायदे का सौदा होगा, इस बारे में IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अनुज गुप्ता का कहना है, ‘टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक कर सकता है।’ उन्होंने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस अभी तक अनाउंस नहीं हुआ है, लेकिन इसका मार्केट कैप 18000 से 20000 करोड़ रुपये के बीच होगा और इस आधार पर हम उम्मीद कर सकते हैं कि टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस 40 रुपये प्रति शेयर हो सकता है। 

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular