ऐप पर पढ़ें
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर पिछले कुछ साल में 118 रुपये से बढ़कर 3100 रुपये के पार पहुंच गए हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों ने इस पीरियड में 2500 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। टाटा ग्रुप की कंपनी ने इस पीरियड में 2 बार बोनस शेयर भी दिए हैं। बोनस शेयर की वजह से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में 14 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये अब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गए हैं।
1 लाख रुपये के बना दिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 20 फरवरी 2009 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 118.49 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 20 फरवरी 2009 को TCS के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे 843 शेयर मिलते। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने जून 2009 को 1:1 के रेशियो में और मई 2018 को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। बोनस शेयर मिलने के बाद कुल शेयरों की संख्या 3372 होती। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2023 को बीएसई में 3189.85 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में इन शेयरों की टोटल वैल्यू मौजूदा समय में 1.07 करोड़ रुपये होती।
यह भी पढ़ें- अडानी पावर और अडानी विल्मर के करोड़ों रुपये के शेयर MF ने खरीदे, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से किया ‘किनारा’
10 साल में TCS के शेयरों ने 1 लाख के बनाए 9 लाख से ज्यादा
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों ने पिछले 10 साल में भी इनवेस्टर्स को शानदार रिटर्न दिया है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 26 अप्रैल 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 684.10 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 10 अप्रैल 2013 को टीसीएस के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 146 शेयर मिलते। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने साल 2013 के बाद मई 2018 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। बोनस शेयर जोड़ने के बाद कुल शेयरों की संख्या 292 होती। इन शेयरों की मौजूदा समय में कुल वैल्यू 9.33 लाख रुपये होती।
यह भी पढ़ें- टाटा की एक और कंपनी का आ रहा IPO, टाटा मोटर्स पर दांव देगा बड़ा फायदा, शेयर खरीदने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।