HomeShare Marketटाटा की इस कंपनी ने एक साल में ही बदल दी निवेशकों...

टाटा की इस कंपनी ने एक साल में ही बदल दी निवेशकों की किस्मत, एक लाख का हुआ 18 लाख रुपये 

शेयर बाजार में अगर सोच-समझकर निवेश करते हैं, तो कम समय में ही ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। Automotive Stampings And Assemblies ने पिछले एक साल में निवेशकों की किस्मत बदल दी है। टाटा की इस कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल के दौरान 1755.6 प्रतिशत उछाल देखने को मिला है। यानी जिस किसी ने भी एक साल पहले इस कंपनी में निवेश किया होगा आज उसकी किस्मत बदल गई होगी। 

एक साल पहले Automotive Stampings And Assemblies के एक शेयर की कीमत महज 33.25 रुपये थी। लेकिन आज के समय में एक शेयर की कीमत बढ़कर 617 रुपये है। अगर किसी ने निवेशक 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो आज वह बढ़कर 18.55 लाख रुपये हो गया होगा। 

यह भी पढ़ें: SBI, PNB, BoB और BOI के ग्राहक ध्यान दें! चेक पेमेंट करने से पहले जान लें यह नियम

संबंधित खबरें

कंपनी के स्टाॅक का भाव पिछले 52 सप्ताह में सबसे उच्चतम स्तर 923.85 रुपये प्रति शेयर की ऊंचाई तक पहुंच गया था। वहीं, सबसे निचला स्तर 31 प्रति शेयर का था। इस मल्टी-बैगर स्टाॅक का मार्केट कैप 978.83 करोड़ रुपये है। टाटा की ये कंपनी ऑटो माॅड्यूल्स, शीट मेटल मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular