ऐप पर पढ़ें
टाटा पावर के शेयर (Tata Power share) आज गुरुवार 6 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 3% तक चढ़कर 228.20 रुपये पर पहुंच गए। टाटा के शेयरों में यह तेजी एक ऐलान के बाद आई है। दरअसल, टाटा पावर ने छत्तीसगढ़ में 1,744 करोड़ रुपये की स्मार्ट मीटरिंग परियोजना हासिल करने की घोषणा की है। टाटा पावर ने एक बयान में कहा, यह ऑर्डर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) द्वारा दिया गया है।
क्या है ऑर्डर डील
कंपनी ने कहा है, “टाटा पावर को छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटरिंग परियोजना को लागू करने के लिए 1,744 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। छत्तीसगढ़ डिस्कॉम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए तीन पैकेजों के लिए CSPDCL द्वारा जारी टेंडर के लिए कंपनी को एलओए जारी किया गया है।”
यह परियोजना छत्तीसगढ़ के रायपुर क्षेत्र (रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण क्षेत्र) में 10 सालों में पूरी की जाएगी। बयान में कहा गया है कि कंपनी दिए गए क्षेत्र में 18.60 लाख मीटर लगाएगी और उनका मेंटनेंस भी करेगी।
₹472 का शेयर टूटकर ₹10 पर आया, अब कंपनी को मिली बड़ी राहत, हर दिन लग रहा अपर सर्किट
कंपनी ने क्या कहा
टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा, “हमें यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि हमने सीएसपीडीसीएल में स्मार्ट मीटरिंग परियोजना को लागू करने के लिए 1,744 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण ऑर्डर जीता है। यह हाई वैल्यू प्रदान करने में हमारी Execution विशेषज्ञता का एक प्रमाण है। विशेष परियोजनाएं जिनका उद्देश्य बिजली डिस्ट्रिब्यूटर सेक्टर को बदलना है।”
90% सस्ता मिलेगा यह शेयर, कंपनी पर है भारी भरकम कर्ज, ₹2400 करोड़ जुटाने का है प्लान
परियोजना में डिज़ाइन, सप्लाई, स्थापना, कमीशनिंग, इसके बाद कंज्यूमर स्तर पर और वितरण ट्रांसफार्मर स्तर पर स्मार्ट मीटर का संचालन और रखरखाव शामिल होगा। परियोजना को संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत क्रियान्वित किया जाएगा और इससे स्पेसिफाइड सेक्टर में एटी एंड सी घाटे में सुधार और सीएसपीडीसीएल के लिए राजस्व संग्रह में वृद्धि की उम्मीद है। सीएसपीडीसीएल एक राज्य स्वामित्व वाली बिजली वितरण कंपनी है जो छत्तीसगढ़ राज्य भर में उपभोक्ताओं को बिजली प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।