ऐप पर पढ़ें
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies) के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस आईपीओ का जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग ₹80-₹82 है। इसका मतलब है कि टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर की लिस्टिंग वास्तविक मूल्य से ₹80-82 अधिक पर हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस की घोषणा नहीं की हैर्स
इसी साल लॉन्च होगा आईपीओ
बीते मार्च महीने में कंपनी ने आईपीओ के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को दस्तावेज दाखिल किए हैं। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें मौजूदा शेयरधारक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को कम कर देंगे। इसमें टाटा मोटर्स, Alpha TC Holdings Pte और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड- I शामिल हैं।
अनुमान है कि आईपीओ इसी साल लॉन्च होगा। प्रमोटर टाटा मोटर्स 8.11 करोड़ शेयर बेचेगी। वहीं, अल्फा टीसी होल्डिंग्स पीटीई 97.16 लाख शेयर बेचने की योजना बना रही है, जबकि टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड I कंपनी के 48.58 लाख शेयर बेचेगा।
किसकी कितनी हिस्सेदारी
टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की वर्तमान हिस्सेदारी 74.69% है। वहीं, टाटा टेक्नोलॉजीज में अल्फा टीसी होल्डिंग्स पीटीई की 7.26% हिस्सेदारी है। आईपीओ में ₹2 के फेस वैल्यू के 9.57 करोड़ शेयरों का OFS शामिल है। कंपनी द्वारा आईपीओ की कीमत और तारीखों की घोषणा की जानी बाकी है।
ये पढ़ें-₹161 पर आया ₹1 वाला शेयर, 52 हफ्ते के हाई पर भाव, खरीदने की मची है लूट
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और बोफा सिक्योरिटीज इंडिया हैं। टाटा टेक्नोलॉजीज ने FY22 में ₹3,578.38 के कुल राजस्व पर ₹436.99 करोड़ का नेट प्रॉफिट हासिल किया। FY23 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के लिए नेट प्रॉफिट ₹407.47 करोड़ रहा और इस अवधि के दौरान राजस्व ₹3,052.30 करोड़ रहा।