टाटा समूह (Tata Sons) की कंपनियां शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जिससे निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिल रहा है। उनमें से एक तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks Share) के शेयर में बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (BSE) में लगातार पांचवें सत्र में 5% का अपर सर्किट लग गया। शेयर में लगातार उछाल की वजह से Saankhya Labs के अधिग्रहण की खबर की वजह है। टाटा की इस कंपनी ने हाल ही में इसको लेकर बड़ा ऐलान किया था। बता दें, BSE में मंगलवार को कंपनी के प्रति शेयर की कीमत 493 रुपये हो गई थी।
यह भी पढ़ें: बंपर रिटर्न: 38 पैसे के इस शेयर ने 1 लाख के निवेश को एक साल में ही बना दिया 1 करोड़ रुपये
पिछले सप्ताह तेजस नेटवर्क्स ने Saankhya Labs प्राईवेट लिमिटेड के 66.40% शेयर को 283.9 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। शुरुआती अधिग्रहण 90 दिनों में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद Saankhya Labs में Tejas Network की Subsidiary हो जाएगी। बाकि बचे 35.6% शेयर का विलय के जरिए 120 दिनों में होगा।
संबंधित खबरें
तेजस नेटवर्क्स की तरफ से इस मौके पर कहा गया है Saankhya का अधिग्रहण वायरलेस कम्युनिकेशन और सेमीकंडक्टर डिजाइन में विशेषज्ञता लाएगा। Saankhya Labs की स्थापना 2007 में की गई थी। बता दें, पिछ्ले एक साल के दौरान Tejas Networks शेयर में 182% तक उछाल देखने को मिला था।