HomeShare Marketटाटा का यह स्टॉक करेगा कमाल! एक्सपर्ट बोले- ₹3615 तक जाएगा भाव,...

टाटा का यह स्टॉक करेगा कमाल! एक्सपर्ट बोले- ₹3615 तक जाएगा भाव, इस सप्ताह आएगी बड़ी खबर

ऐप पर पढ़ें

TCS Q4 Result Expectation: इस हफ्ते शेयर बाजार में आईटी कंपनियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। इसकी बड़ी वजह है कि कंपनियां चालू सप्ताह में अपने चौथे तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इन्ही में से एक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS Share) भी है। कंपनी की पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। इस स्टॉक पर नजर बनाए रखने वाले एक्सपर्ट का मानना है कि कंपनी के शेयर 3615 रुपये के लेवल तक जाएंगे। 

2 पर 1 शेयर बोनस देगी कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक, शेयर खरीदने की मची है होड़

आएगी गुड न्यूज? (TCS Target Price)

आईटी सेक्टर के लिए पिछली तिमाही बहुत अनुकुल साबित नहीं हुई थी। अमेरिका मैं बैंकिंग सेक्टर में अस्थिरता के साथ-साथ यूरोपिय देशों में महंगाई का बुरा असर टीसीएस सहित अन्य कंपनियों के तिमाही नजीजों में साफ देखा जा सकता है। मंदी की आहट ने आईटी सेक्टर को हिला कर रख दिया है। इसी वजह इन कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। 

यह भी पढ़ेंः 6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक्स-डिविडेंड डेट इसी हफ्ते, जानें रिकॉर्ड डेट 

एक्सपर्ट ने होल्ड करने की सलाह दी है।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आईडीबीआई कैपिटल मार्केट  ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के स्टॉक को होल्ड रेटिंग दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी के शेयर 3615 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं। बता दें, गुरुवार को टाटा कंसल्सटेंसी सर्विसेज के एक शेयर का भाव 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3218.90 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ था। 

शेयर बाजार में कंपनी की हालत कैसी है?

इस साल अबतक टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 1.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जबकि इस दौरान एनएसई 4.12 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया है। वहीं, एक साल पहले टीसीएस के शेयर को खरीद कर अबतक होल्ड करने वाले निवेशकों को 12 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हो गया है। बता दें, टीसीएस का 52 वीक हाई 3809.30 रुपये प्रति शेयर और 52 वीक लो 2926.10 रुपये प्रति शेयर 

RELATED ARTICLES

Most Popular