HomeShare Marketझुनझुनवाला ने TATA ग्रुप के इस स्टॉक पर फिर जताया भरोसा, खरीदे...

झुनझुनवाला ने TATA ग्रुप के इस स्टॉक पर फिर जताया भरोसा, खरीदे 10 लाख शेयर 

ऐप पर पढ़ें

Tata Group: स्टॉक मार्केट में बड़ी संख्या में ऐसे भी निवेशक हैं जो कि बड़े इनवेस्टर्स के पसंदीदा स्टॉक पर दांव लगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हीं निवेशकों में से एक हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर है। राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) ने टाटा ग्रुप की एक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी पहले से बढ़ा दी है। बता दें, राकेश झुनझुनवाला के देहांत के बाद रेखा झुनझुनवाला ही उनका पोर्टफोलियो मैनेज कर रही हैं। 

इस शेयर स्टॉक मार्केट में मचाई धूम, 3 दिन से अपर सर्किट पर है स्टॉक

टाटा की इस कंपनी पर खेला बड़ा दांव (Rekha Jhunjhunwala holding in Titen)

रेखा झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन में निवेश किया है। कंपनी की मार्च की शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार उन्होंने 10,50,000 शेयर खरीदे हैं। जिसकी वजह से उनकी टाइटन में अब हिस्सेदारी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 5.29 प्रतिशत हो गई है। दिसंबर क्वार्टर तक उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 5.17 प्रतिशत थी। 

67वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते 

गुरुवार को टाइटन के शेयर के भाव 0.31 प्रतिशत लुढ़क कर 2580 रुपये के लेवल पर आ गया है। बीते एक महीने के दौरान टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जिस वजह से पोजीशनल निवेशकों को 5 प्रतिशत से अधिका का फायदा हुआ है। बता दें, शेयर बाजार में कंपनी का 52 वीक हाई 2791 रुपये है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular