HomeShare Marketझटका! मूडीज ने 2022 में भारत के वृद्धि अनुमान को घटाया

झटका! मूडीज ने 2022 में भारत के वृद्धि अनुमान को घटाया

मूडीज ने बृहस्पतिवार को चालू वर्ष के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर 9.1 फीसदी कर दिया, जो पहले 9.5 फीसदी था। मूडीज ने कहा कि ईंधन महंगा होने और उर्वरक आयात बिल बढ़ने से सरकार का पूंजीगत व्यय सीमित हो सकता है।
     
रेटिंग एजेंसी ने अपने वैश्विक व्यापक परिदृश्य 2022-23 में कहा कि भारत की वृद्धि दर 2023 में 5.4 प्रतिशत रह सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से वैश्विक आर्थिक वृद्धि को नुकसान हो सकता है।
    
 मूडीज ने कहा कि भारत खासतौर से तेल की अधिक कीमतों के प्रति संवेदनशील है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि चूंकि भारत में अनाज का उत्पादन अधिक है, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी से अल्पावधि में कृषि निर्यात को लाभ होगा।

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने किया अलर्ट: लुभावने त्योहारी ऑफर्स के चक्कर में खाली हो जाएगा खाता

RELATED ARTICLES

Most Popular