HomeShare Marketज्वेलरी का कारोबार करने वाली इस फेमस कंपनी के शेयर रिकॉर्ड हाई...

ज्वेलरी का कारोबार करने वाली इस फेमस कंपनी के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, पिछले साल आया था IPO

ऐप पर पढ़ें

ज्वेलरी का कारोबार करने वाली चर्चित कंपनी कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयरों ने आज एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बीएसई में सोमवार की सुबह कंपनी के शेयर 6 प्रतिशत चढ़कर 116.35 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। यह कंपनी का बीएसई में उच्चतम स्तर है। बता दें, कल्याण ज्वेलर्स ने स्टॉक मार्केट में 26 मार्च 2021 को डेब्यू किया था। 

पिछले 4 कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में 18 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में हाल में आई इस तेजी की वजह से कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 34 प्रतिशत अधिक बढ़त बना चुके हैं। वहीं, 11 मई 2022 के रिकॉर्ड लो 55.20 रुपये के लेवल से यह 111 प्रतिशत तक चढ़ गया है। बता दें कि कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों का इश्यू प्राइस 87 रुपये था। 

300 रुपये तक हो सकती है इस आईपीओ की लिस्टिंग

पिछले 6 महीने की बात करें तो इस दौरान कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में 91 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। जबकि इसकी तुलना में इस दौरान सेंसेक्स मात्र 12 प्रतिशत ही चढ़ा है। 

दूसरी तिमाही में कैसा है कंपनी का प्रदर्शन? 

जुलाई से सितंबर तक के दौरान कंपनी का रेवन्यू 3473 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल के हिसाब से देखें तो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं, टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट 106 करोड़ रुपये रहा है। 

इस चर्चित आईपीओ के लौटने वाले हैं अच्छे दिन, एक्सपर्ट्स बोले-1300 रुपये तक जाएगा भाव 

RELATED ARTICLES

Most Popular