HomeShare Marketजोमैटो समेत आज इन 6 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह, एक्सपर्ट बोले-...

जोमैटो समेत आज इन 6 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह, एक्सपर्ट बोले- कमाई का बेहतरीन मौका

ऐप पर पढ़ें

Day trading guide for stock market today: आज के लिए इंट्राडे स्टॉक के बारे में च्वाइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक और शेयर बाजार के विशेषज्ञ सुमीत बगड़िया, आनंद राठी में वरिष्ठ प्रबंधक तकनीकी अनुसंधान गणेश डोंगरे और एंजेल वन में तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले ने मंगलवार के लिए 6 इंट्राडे स्टॉक की सिफारिश की है। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), टेक महिंद्रा (टेकएम), बीपीसीएल, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, जोमैटो और रेडिंगटन हैं।

₹898 पर जाएगा झुनझुनवाला का यह पसंदीदा शेयर, अभी ₹540.35 है भाव, एक्सपर्ट बोले-खरीदो

सुमीत बगड़िया के स्टॉक्स: सुमीत बगड़िया ने जिन दो स्टॉक्स में आज खरीदारी की सिफारिश की है, उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा को  ₹1210 और ₹1225 टारगेट प्राइस के लिए करेंट रेट पर खरीदने की सलाह दी गई है। जबकि, इस स्टॉक पर स्टॉप लॉस ₹1170 लगाने को कहा गया है। दूसरी ओर आप टेक महिंद्रा को सीएमपी पर खरीदें और टारगेट प्राइस रखें ₹11130 से ₹1140 का । इसके साथ ही ₹1090 का स्टॉप लॉस जरूर लगाकर चलें।

गणेश डोंगरे के ट्रेडिंग स्टॉक: गणेश डोंगरे ने बीपीसीएल को ₹336 पर खरीदने की सलाह दी है। डोंगरे ने इसका टारगेट प्राइस रखा है ₹348 और स्टॉप लॉस ₹328 पर रखने को कहा है।इनका आज के लिए दूसरा पसंदीदा शेयर है बजाज इलेक्ट्रिकल्स। इस पर आप ₹1050 पर दांव लगा सकते हैं। टारगेट प्राइस ₹1075 और स्टॉप लॉस ₹1033 का रखें।

राजेश भोसले के शेयर :राजेश भोसले ने Zomato को ₹54 पर खरीदने की सलाह दी है इसका टारगेट प्राइस ₹58 पर स्टॉप लॉस ₹51.80 रखा है। जबकि, भोसले ने रेडिंगटन को ₹175 पर खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹185 का रखा है और स्टॉप लॉस ₹170 लगाकर चलने को कहा है।

(Disclaimer: ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, livehindustan.com के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच-पड़ताल कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular