HomeShare Marketजीएसटी समेत सोने-चांदी के आज के भाव, जानें सस्ता हुआ या महंगा

जीएसटी समेत सोने-चांदी के आज के भाव, जानें सस्ता हुआ या महंगा

ऐप पर पढ़ें

Gold Price 12 December: एमसीएक्स पर सोना आज 0.30 फीसद की गिरावट के साथ 54130 रुपये पर कारोबार कर रहा था जबकि, सर्राफा बाजार में आज यह 53898 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी का भाव 67700 के ऊपर है। जबकि, सर्राफा बाजारों में भी आज चांदी महंगी होकर 66770 रुपये प्रति किलो है।

अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2356 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से अब केवल 9238 रुपये सस्ती है।आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 39 रुपये सस्ता होकर 53898 रुपये के औसत भाव पर खुला। वहीं, चांदी भी 639 रुपये उछल कर 66770 रुपये प्रति किलो पर खुली।

जीएसटी समेत सोने के ताजा भाव

आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का जीएसटी समेत औसत हाजिर भाव 55514 रुपये है। वहीं, 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत अब जीएसटी के साथ 55292 रुपये है। आज यह 53682 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इसमें 95 पर्सेंट सोना होता है। इस पर अगर ज्वेलर का मुनाफा जोड़ लें तो यह 60821 रुपये पड़ेगा। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के साथ यह 64000 रुपये के करीब पहुंच जाएगा।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 49370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अब 3 फीसद जीएसटी के साथ इस सोने की कीमत 50851 रुपये है। इसमें 85 फीसद गोल्ड होता है। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वेलर का मुनाफा जोड़ने के बाद यह आपको करीब 62500 रुपये का पड़ेगा। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 40423 रुपये प्रति 10  ग्राम है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 41635 रुपये हो गई है। इसमें 75 प्रतिशत ही सोना होता है। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और मुनाफा जोड़ कर करीब यह 53200 रुपये पड़ेगा।

बता दें सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए औसत रेट हैं, जो कई शहरों से लिए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है कि आपके शहर में सोना-चांदी इस रेट से 500 से 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा या सस्ता बिक रहे हों।

RELATED ARTICLES

Most Popular