HomeShare Marketजापान के ग्रुप ने बेचे 12 करोड़ से ज्यादा शेयर, इस कंपनी...

जापान के ग्रुप ने बेचे 12 करोड़ से ज्यादा शेयर, इस कंपनी के शेयर हुए धड़ाम

ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी के शेयर मंगलवार को बाजार में धड़ाम हो गए। यह कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल है। कंपनी के शेयर मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में करीब 8 पर्सेंट लुढ़ककर 63.85 पर्सेंट पर बंद हुए। संवर्धन मदरसन (Samvardhana Motherson) के शेयरों में यह गिरावट एक बल्क डील की वजह से आई है। दरअसल, जापान के शोजिट्ज कॉरपोरेशन (Sojitz Corp) ने मंगलवार को एक बल्क डील में संवर्धन मदरसन के 12 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं। 

करीब 826 करोड़ रुपये में हुई है शेयरों की बिक्री
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर उपलब्ध बल्क डील्स डेटा के मुताबिक, शोजिट्ज कॉरपोरेशन (Sojitz Corp) ने 18 अक्टूबर 2022 को संवर्धन मदरसन के 12.80 करोड़ शेयर बेचे हैं। जापान के ग्रुप ने 64.53 रुपये प्रति शेयर के दाम पर यह शेयर बेचे हैं। BSE के डेटा के मुताबिक, यह शेयर सेल 825.98 करोड़ रुपये की हुई है। हालांकि, अभी यह क्लीयर नहीं हो पाया है कि इन शेयरों को किसने खरीदा है। संवर्धन मदरसन के शेयर सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को बीएसई पर 69.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। जापान के शोजिट्ज कॉरपोरेशन ने पिछले दिनों अनाउंस किया था कि वह मिडकैप ऑटो कंपोनेंट कंपनी संवर्धन मदरसन में एक ब्लॉक डील के जरिए 1.9 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचेगा। 

यह भी पढ़ें- Parle का पोलैंड की कंपनी का आया दिल, बिस्किट और नमकीन बनाती है कंपनी

एक साल में 60% लुढ़क गए कंपनी के शेयर 
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर पिछले एक साल में करीब 60 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 19 अक्टूबर 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 156 रुपये के स्तर पर थे। संवर्धन मदरसन के शेयर 18 अक्टूबर 2022 को बीएसई पर 63.85 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक संवर्धन मदरसन के शेयरों में करीब 58 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 29 पर्सेंट के करीब गिर गए हैं। संवर्धन मदरसन के शेयरों में पिछले एक महीने में 22 पर्सेंट की गिरावट आई है। 

यह भी पढ़ें- डिफेंस सेक्टर में अडानी की बड़ी डील: 400 करोड़ में खरीद डाली ये दिग्गज कंपनी

RELATED ARTICLES

Most Popular