HomeShare Marketजमशेदजी टाटा की 183वीं जयंती पर रतन टाटा ने शेयर की एक...

जमशेदजी टाटा की 183वीं जयंती पर रतन टाटा ने शेयर की एक खूबसूरत पोस्ट, कही दिल छू लेने वाली बात

Jamsetji Tata Birth Anniversary: टाटा ग्रुप (Tata Group) के संस्थापक जमशेदजी टाटा (Jamsetji Tata) का आज 183वां जन्मदिन है। इस मौके पर टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन और परोपकारी रतन टाटा ने समूह के संस्थापक को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी। 84 वर्षीय रतन टाटा ने कहा कि टाटा समूह के संस्थापक- जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपनी प्रेरणा की है।  

रतन टाटा ने किया ट्वीट
रतन टाटा ने जमशेदजी टाटा की जयंती के मौके पर टाटा समूह के कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी एक प्रतिमा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने ट्वीट किया, “श्री जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने हमें अपनी प्रेरणा, अपनी नैतिकता, मूल्य और निस्वार्थता प्रदान की है, जिसने हजारों नागरिकों को गरिमा और आजीविका प्रदान की है। टाटा समूह के सभी कर्मचारियों को हमारे संस्थापक की जयंती पर मेरी शुभकामनाएं।” 

यह भी पढ़ें- Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट, चांदी हुई महंगी, चेक करें लेटेस्ट रेट

कौन हैं जमशेदजी नसरवानजी टाटा 
3 मार्च 1839 को गुजरात के नवसारी में जन्मे जमशेदजी टाटा पारसी पुजारियों के परिवार के वंशज-नुसरवानजी टाटा की पहली और एकमात्र संतान थे। जमशेदजी 14 साल की उम्र में बॉम्बे में अपने पिता के साथ रहने लगे। इसके बाद, नसरवानजी ने युवा जमशेदजी को एलफिंस्टन कॉलेज में दाखिला दिलाया, जहां से उन्होंने 1858 में ‘ग्रीन स्कॉलर’ के रूप में स्नातक किया।

यह भी पढ़ें- 40 दिन में 600% तक का छप्परफाड़ रिटर्न: ये 10 पेनी स्टाॅक निवेशकों पर बरसा रहे धन

टाटा समूह के अनुसार, “जमशेदजी टाटा केवल एक उद्यमी से बढ़कर थे जिन्होंने भारत को औद्योगिक देशों की लीग में अपनी जगह बनाने में मदद की। वह एक देशभक्त और मानवतावादी थे, जिनके आदर्शों और दूरदर्शिता ने एक असाधारण कारोबारी समूह को आकार दिया।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular