कोविड-19 ने जिन कुछ सेक्टर्स की कमरतोड़ कर रख दी है उसमें होटल इंडस्ट्री भी एक है। लेकिन अब धीरे-धीरे उस बुरे दौर से कंपनियां बाहर निकल रही हैं। इंडस्ट्री के खराब हालत के बाद बावजूद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरिज का भरोसा इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (Indian Hotels Company Limited) पर बना हुआ है। ब्रोकरेज को विश्वास है कि आने वाले समय में यह स्टाॅक बाजार में लम्बी छलांग लगाएगा।
यह भी पढ़ें: एक महीने में 25% तक का रिटर्न, इन तीन मल्टीबैगर शेयरों ने किया निवेशकों को मालामाल
इस भरोसे की वजह क्या है?
ब्रोकरेज का इस मुश्किल दौर में इसलिए इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड पर भरोसा कायम है क्योंकि इस कंपनी की बैलेंस शीट अच्छी है। साथ ही इंडस्ट्री में मजूबत पोजीशन, मार्जिन प्रोफाइल और मजबूत इंवेस्टमेंट की कहानी इस भरोसे को बढ़ा देते हैं। ब्रोकरेज ने इस स्टाॅक को ‘बाय’ रेटिंग दी है। जेफरिज का अनुमान है कि यह स्टाॅक आने वाले समय में 325 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
कैसा है इस स्टाॅक का प्रदर्शन?
पिछले एक महीने की बात करें तो इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयरों ने NSE में 11.12% की छलांग लगाई है। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 250.95 रुपये से बढ़कर 279 रुपये पर पहुंच गया। बीते 6 महीने में भी इस स्टाॅक ने अच्छा रिटर्न दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार में 33.23% की छलांग बीते 6 महीने के दौरान लगाई है। जबकि इस साल के ओवराल प्रदर्शन की बात करें तो इस स्टाॅक ने 51.51% का रिटर्न दिया है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)