HomeShare Marketछप्परफाड़ रिटर्न देने वाले स्टॉक का कमाल, अपने पुराने सभी रिकॉर्ड किए...

छप्परफाड़ रिटर्न देने वाले स्टॉक का कमाल, अपने पुराने सभी रिकॉर्ड किए ध्वस्त 

कोविड-19 के बाद भारतीय शेयर बाजार ने बड़ी संख्या में मल्टीबैगर स्टॉक प्रोड्यूस किए हैं। इन्हीं मल्टीबैगर स्टॉक में से एक Indo Amines भी है। कपंनी पिछले दो साल में अपने पोजिशनल निवेशकों को मालामाल करने के बाद बुधवार को अपने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। बीएसई में कंपनी के शेयर आज अपने आल टाइम 176 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। आइए डालते हैं एक कंपनी के स्टॉक के दो साल के सफर पर – 

क्या रहा है कंपनी के शेयर का इतिहास 

अप्रैल 2020 में Indo Amines के एक शेयर का भाव 14 रुपये था। जोकि 24 अगस्त 2022 को बढ़कर 176 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी कंपनी ने अपने निवेशकों इस दो साल के 1150 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 97 रुपये से बढ़कर 176 रुपये के लेवल पर आ गया है। एक महीने में कंपनी के शेयर का भाव 70 प्रतिशत तक चढ़ गया है। बीते 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 90 रुपये से छलांग मारते हुए 176 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान शेयर का भाव करीब 85 प्रतिशत तक छढ़ गया। इस अप्रैल से जून के दौरान कंपनी के शेयरधारकों को झटका भी लगा है। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 100 रुपये से लुढ़क कर 75 रुपये के लेवल पर आ गया है। 

यह भी पढ़ेंः राधाकिशन दमानी के इस स्टॉक ने बदली निवेशकों की किस्मत, एक साल में पैसा डबल

पिछले तीन साल के प्रदर्शन की बात करें तो इस मल्टीबैगक स्टॉक की कीमत 31 रुपये से बढ़कर 176 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है। यानी पोजीशल निवेशकों कंपनी ने 475 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दस साल पहले कंपनी के एक शेयर की कीमत 4.75 रुपये थी। तब से बढ़कर अबतक कंपनी के शेयर का भाव 176 रुपये के लेवल पर आ गया है। जिस किसी निवेशक ने 10 साल पहले इस स्टॉक पर भरोसा जताया होगा और अभी तक होल्ड किया होगा तो उसकी किस्मत ही बदल गई है। कंपनी ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 3600 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 

कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 176 रुपये है। जबकि बीएसई में 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 70.25 रुपये है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1113 करोड़ रुपये का है। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular