Multibagger Stocks: शेयर बाजार एक बिजनेस की तरह है। जहां सही स्टाॅक पहचानने के अलावा जरूरी है कि उस पर भरोसा भी किया जाए। कई बार देखा जाता है कि शुरुआती दिनों में अच्छा रिटर्न नहीं दे पाने वाले, शेयर समय बीतने के साथ निवेशकों को मालामाल कर जाते हैं। शेयर बाजार के विषय में कहा जाता है कि निवेश करो और भूल जाओ। ऐसा ही एक कंपनी है बालकृष्णा इंडस्ट्रीज (BalKrishna Industries) जिसने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। कभी 12 रुपये में बिकने वाले इस कंपनी के शेयर की कीमत आज 2000 रुपये हो गई है। आइए जानते हैं कि जिस किसी ने भी एक लाख रुपये का निवेश इस कंपनी में किया होगा वह कितना पैसा आज बना चुका होगा।
यह भी पढ़ेंः आश्चर्यजनक रिटर्न! इस पेनी स्टाॅक ने 5 महीने में ही 1 लाख रुपये के निवेश को बना दिया 13 करोड़ रुपये
कैसे बढ़े शेयर के दाम
पिछले एक साल की अगर बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 1640 रुपये से 2000 रुपये प्रति शेयर हो गया था। यानी इस दौरान करीब 22 प्रतिशत की उछाल कंपनी के शेयरों की कीमतों में देखने को मिली है। वहीं, पिछले 5 साल की अगर बात करें कंपनी के शेयर का भाव 700 रुपये से 2000 रुपये तक पहुंच गया। यानी इस दौरान शेयरों में 185 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली। बता दें, NSE में कंपनी के एक शेयर का भाव 13 मार्च 2009 को 12.18 रुपये था। जोकि 15 मार्च 2022 को बढ़कर 2,000 रुपये हो गया। हालांकि, बिकवाली की वजह से पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर की कीमतों 20% की गिरावट देखने को मिली। इस कंपनी के शेयर का भाव कभी 2327 रुपये तक पहुंच गया था लेकिन फिर वहां से गिरावट देखने को मिली। बता दें, कंपनी टायर का उत्पादन करती है।
निवेश पर पड़ा कैसा प्रभाव?
अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस कंपनी में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो वह आज बढ़कर 2.85 लाख रुपये हो गया होगा। वहीं, दस पहले किया गया 1 लाख का निवेश आज 16 लाख रुपये हो गया होगा। जबकि 13 साल पहले जिस किसी ने इस कंपनी पर भरोसा दिखाकर एक लाख का निवेश किया होगा आग उसका रिटर्न बढ़कर 1.64 करोड़ रुपये हो गया होगा।