HomeShare Marketछप्परफाड़ कमाई के लिए इन 15 दमदार शेयरों में लगा सकते हैं...

छप्परफाड़ कमाई के लिए इन 15 दमदार शेयरों में लगा सकते हैं दांव, चेक करें वर्तमान रेट और टारगेट प्राइस 

Stock To Buy: अगर आप शेयर बाजार (Stock market) से कमाई के मौके तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, इन दिनों रूस-यूक्रेन संकट (russia ukraine conflict) के चलते बाजार में भारी उठा पटक का माहौल है, लेकिन बाजार जानकारों की मानें तो ज्यादा दिन बाजार में गिरावट नहीं रहने वाले हैं और बाजार रिकवर करेगा।

इस बीच ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने एक नोट में कहा कि रूस-यूक्रेन जंग थमने के बाद, बाजार में तेजी आएगी। मुद्रास्फीति जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं और चालू कैलेंडर वर्ष में दरों में बढ़ोतरी पर केंद्रीय बैंक के दृष्टिकोण पर फिर से ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- गिरते बाजार में रॉकेट बना यह शेयर, 7 रुपये से बढ़कर ₹56 पर पहुंचा स्टॉक, निवेशकों के 1 लाख बने ₹7.84 लाख

इन 15 शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस फिदा
ब्रोकरेज हाउस ने मार्च महीने के लिए अपने टॉप स्टॉक पिक्स की एक नोट शेयर की है। इसके मुताबिक, टॉप पिक्स पोर्टफोलियो में कुछ बदलाव किए गए हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज के टॉप स्टॉक में आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- टाटा नाम की ये पेनी क्रिप्टो क्वाइॅन भर रही उड़ान, 24 घंटे में 10 हजार बन गए ₹7 लाख, निवेशकों को 3,430% का तगड़ा रिटर्न

आइए जानते हैं डिटेल में..

1. ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक का मौजूदा शेयर प्राइस एनएसई पर 651.55 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस ₹990 है। 2. Bajaj Auto: बजाज ऑटो का मौजूदा शेयर प्राइस एनएसई पर 3,225.60 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस 4,250 रुपये है। 3.Tech mahindra: टेक महिंद्रा का मौजूदा शेयर प्राइस एनएसई पर 1,423.70 रुपये है और यह 2,060 रुपये पर पहुंच सकता है। 4. Maruti Suzuki India: मारुति सुजुकी इंडिया का मौजूदा शेयर प्राइस 6,763.35 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस   9,800 रुपये है।5.SBI: भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई) का मौजूदा शेयर भाव 441.65 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस 720 रुपये है।6. Hindalco Industries: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का मौजूदा शेयर प्राइस 620.40 रुपये है और यह ₹630 पर जा सकता है।7. Bharti Airtel: भारती एयरटेल के शेयर का वर्तमान भाव  674.15 रुपये है और यह ₹810 पर पहुंच सकता है।8. Federal Bank: फेडरल बैंक का शेयर प्राइस अभी 87.60 रुपये पर है और यह जल्द ही 125 रुपये पर जा सकता है।9. Varun Beverages: वरुण बेवरेजेज का मौजूदा शेयर प्राइस 910.55 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस 1,080 रुपये है।10. Ashok Leyland: अशोक लीलैंड का शेयर अभी NSE पर 99.70 रुपये पर है और इसका टारगेट प्राइस ₹160 है।  11. National Aluminium Company (Nalco): नेशनल एल्युमीनियम कंपनी यानी नाल्को का मौजूदा शेयर प्राइस 126.40 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस 150 रुपये रखा गया है।  12. Bata India: बाटा इंडिया का शेयर अभी 1,703.95 रुपये पर है और यह ₹2,200 पर जा सकता है।  13. Krishna Institute of Medical Sciences: कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का शेयर एनएसई पर अभी 1,282.15 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर है। इसका टारगेइ प्राइस 1,600 रुपये है।  14. Equitas Small Finance Bank: इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का मौजूदा शेयर प्राइस 47 रुपये है और टारगेट प्राइस 80 रुपये है।   15. Praj Industries: प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर अभी 347 रुपये पर है और यह 477 रुपये पर जा सकता है।   

(Disclaimer: स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है। यह लाइव हिन्दुस्तान के निजी विचार नहीं हैं। बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें।)
 

RELATED ARTICLES

Most Popular