Adani wilmar stock price: अडानी विल्मर के शेयर (Adani wilmar) की लिस्टिंग भले ही कमजोर हुई हो पर यह स्टॉक अब राकेट बन चुका है। कंपनी के शेयर आज 4.99 पर्सेंट की तेजी के साथ 608.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। यह इसका अब तक सबसे अधिक प्राइस है। बीएसई पर कंपनी के शेयर 8 फरवरी को 221 रुपये पर लिस्ट हुए थे। पिछले एक हफ्ते में अडानी विल्मर 23 फीसद अधिक उछल चुका है। एक महीने में यह 68.49 फीसद की उड़ान भर चुका है।
क्या कहते हैं बाजार जानकार?
घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एडलवाइस ने कहा कि रिटर्न रेशियो प्रोफाइल अच्छा है, हालांकि यह सेक्टर के औसत से कम है। ब्रोकरेज एडलवाइस के मुताबिक, अडानी विल्मर भारत में खाद्य तेल बाजार में सबसे बड़ा प्लेयर है। कंपनी के पास बेहद मजबूत डिलिवरी नेटवर्क है और कंपनी इसे अगले 3-4 सालों में और विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी के पास मजबूत ब्रांड और बाजार नेतृत्व, एकीकृत विनिर्माण सुविधाएं हैं जो इसकी विभिन्न व्यावसायिक लाइनों में लागत क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।
संबंधित खबरें
अडानी ग्रुप की कंपनियों का कमाल, गौतम अडानी से पीछे रह गए मुकेश अंबानी
ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, इन सभी पाॅजिटिव कारणों से अडानी विल्मर क्लॉक वॉल्यूम और कमाई सीएजीआर को क्रमशः 9.3% और 19.9%, वित्त वर्ष 2011-24 ई से अधिक सक्षम करेंगे। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शानदार लाभ के बाद, बाजार पहले से ही मजबूत विकास में फैक्टरिंग कर रहा है। इसलिए, ब्रोकरेज ने अडानी विल्मर के शेयरों पर ‘होल्ड’ रेटिंग दी है।
कंपनी का कारोबार
अडानी विल्मर, गौतम अडानी के नेतृत्व वाले ग्रुप अडानी ग्रुप और सिंगापुर के विल्मर समूह के बीच 50:50 की जॉइंट वेंचर कंपनी है। कंपनी फॉर्च्यून ब्रांड के तहत खाना पकाने के तेल बेचती है। खाना पकाने के तेल के अलावा यह चावल, गेहूं का आटा और चीनी जैसे खाद्य उत्पाद बेचता है। यह साबुन, हैंडवाश और सैनिटाइज़र जैसे गैर-खाद्य उत्पाद भी बेचता है। कंपनी को रूस यूक्रेन जंग का फायदा मिला है क्योंकि भारत में सनफ्लावर तेल की डिमांड बढ़ी है।