HomeShare Marketचीन के रक्षा बजट से आनंद महिंद्रा को नो टेंशन! बोले- साइज...

चीन के रक्षा बजट से आनंद महिंद्रा को नो टेंशन! बोले- साइज मैटर नहीं करता

चीन ने अपने रक्षा बजट में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही भारत के मुकाबले चीन का रक्षा बजट तीन गुना ज्यादा हो गया है। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा का कहना है कि साइज मैटर नहीं करता है।

क्या कहा आंनद महिंद्रा ने: चीन की रक्षा बजट से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर लिखा है-साइज मैटर नहीं करता है। उन्होंने कहा कि अब युद्ध का भविष्य अलग होगा। यूक्रेन में हथियारबंद ड्रोन, टैंकों के काफिले से कहर बरपा रहे हैं। यह मायने नहीं रखता कि हम कितना खर्च करते हैं बल्कि यह मायने रखता है कि हम कितनी चतुराई से खर्च करते हैं।

3 रुपए का शेयर हो या उससे ज्यादा, सबकी बढ़ी खरीदारी, अनिल अंबानी की कंपनियों का कमाल

चीन का रक्षा बजट:  चीन ने अपने रक्षा बजट में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि कर 230 अरब डॉलर करने का प्रस्ताव किया है जो पिछले साल के 209 अरब डॉलर के मुकाबले 21 अरब डॉलर अधिक है।

‘Size doesn’t matter.’ The future of warfare will be different. In the Ukraine, armed drones are playing havoc with convoys of tanks. It’s not how much we spend but how smartly we spend that will matter… https://t.co/K5VoFkZ6wd

— anand mahindra (@anandmahindra) March 9, 2022

भारत के मुकाबले कितना: इस वृद्धि के साथ चीन का रक्षा बजट भारत के रक्षा बजट (लगभग 70 अरब डॉलर) के मुकाबले तीन गुना हो गया है। चीन द्वारा रक्षा बजट में वृद्धि का प्रस्ताव भारत के साथ पूर्वी लद्दाख में गतिरोध और अमेरिका के साथ बढ़ते राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच आया है। आपको बता दें कि अमेरिका के बाद चीन रक्षा बजट पर खर्च करने के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular