HomeShare Marketघाटे से मुनाफे में आई कंपनी, रॉकेट बना शेयर, ₹54 के शेयर...

घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, रॉकेट बना शेयर, ₹54 के शेयर में 20% की तेजी

ऐप पर पढ़ें

Rattanindia Enterprises Ltd Share: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कुछ कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी आई। ऐसा ही एक शेयर- रतनइंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Rattanindia Enterprises Ltd) का है। इस शेयर में 20% की तेजी आई और इसका भाव 54.73 रुपये पर पहुंच गया। स्मॉलकैप रतनइंडिया एंटरप्राइजेज के शेयरों में यह तेजी कंपनी के तिमाही नतीजे के बाद आई है।

घाटे से मुनाफे में आई कंपनी
रतनइंडिया एंटरप्राइजेज ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। जून तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹178.8 करोड़ रुपये था। एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी को ₹216 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रेवेन्यू की बात करें तो 83.8% उछाल आया है और यह ₹1267.6 करोड़ पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में रेवेन्यू ₹689.5 करोड़ था। वहीं, EBITDA 1.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। EBITDA का मार्जिन 0.1% है।

1 बोनस शेयर देने जा रही यह कंपनी, हुआ ₹355 करोड़ का प्रॉफिट, ऐलान बाद ₹702 पर आया शेयर

डबल डिजिट में रिटर्न
बीते एक साल से रतनइंडिया एंटरप्राइजेज ने निवेशकों को सिर्फ डबल डिजिट में रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स के मुकाबले यह शेयर 25 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं, छह महीने, तीन महीने, एक महीने की अवधि का रिटर्न क्रमश: 40 प्रतिशत तक का रहा है। वहीं, पिछले एक सप्ताह का रिटर्न 25 प्रतिशत से ज्यादा का है। अगस्त 2022 में इस शेयर की कीमत 58 रुपये पर थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का उच्च्तम स्तर है। वर्तमान कीमत को देखें तो कहा जा सकता है कि रतनइंडिया का शेयर जल्द ही 52 हफ्ते की नई ऊंचाई को टच कर लेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular