वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए व्यक्ति द्वारा आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। इसलिए ऐसे टैक्सपेयर्स जिनकी वार्षिक इनकम 50 लाख रुपये से अधिक है वे सभी आईटीआर-1 फाॅर्म दाखिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप कैसे इसे आप दाखिल कर सकते हैं? क्या है उसका प्रोसेस-
यह भी पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के इस स्टाॅक ने राॅकेट की तरह भरी उड़ान, 13 रुपये के शेयर का भाव बढ़कर हुआ 228 रुपये
स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा प्रोसेस
1- सबसे पहले Incometax.gov.in पर जाकर लाॅगइन करें।
2- E file पर जाकर इनकम टैक्स रिटर्न सेलेक्ट करें।
3- इसके बाद Menu में जाकर File Income Tax Return को सिलेक्ट करें।
4- वित्त वर्ष 2021-22 सिलेक्ट करें।
5- फाइलिंग का ऑनलाइन मोड सिलेक्ट करें।
6- इसके बाद Individual सिलेक्ट करें।
7- Let Get Started पर क्लिक करें।
8- ITR फाइल करने का जरूरी कारण बताएं। इसके बाद Continue पर क्लिक करें।
9- व्यक्तिगत जानकारी, ग्राॅस टोटल इनकम, टोटल डिडक्शन, टैक्स पेड सहित पांच टैब भरें।
10 – इसके बाद रिटर्न समरी में देख लें क्या सभी पांच टैब में कन्फर्म ऑप्शन दिखा रहा है या नहीं।
11- टैक्स समरी पर जाकर सबकुछ देख लें।
12- इसके बाद Deceleration टैब पर जाकर सभी डीटेल्स बर दें।
13- सभी जानकारी दोबारा देख कर Proceed To Validation ऑप्शन पर जाएं।
14 – इसके बाद आधार ओटीपी के जरिए वैरिफाई करें।